कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम के उत्तरी लखीमपुर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला हुआ है। कई बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। यात्रा आज इस ही रास्ते से होकर निकलने वाली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट करते हुए इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को असम में आज तीन दिन पूरे हो रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले यात्रा उत्तरी लखीमपुर सहित जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।

जयराम रमेश ने क्या कहा?

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले के आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लगाए हैं। जहां जयराम रमेश ने लिखा,”असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला कर दिया। BJP के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन.. मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक।”