छत्तीसगढ़ के कांकेर से अजीब तरह का मामला सामने आया है। जहां शादी के दौरान प्रेमिका पूरे फिल्मी स्टाइल में पुलिस कांस्टेबल को ही उठा ले गई। ये पूरा घटना कांकेर जिला मुख्यालय के नजदीक एक गांव का है। जहां बीते 10 मई को पूरा परिवार शादी का जश्न मना रहा था। तभी एक युवती वहां पहुंची और पूरे फिल्मी स्टाइल में दूल्हे को ही उठा ले गई।
दूल्हे को मंडप से उठाने की घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सभी इसके पीछे की कहानी जानना चाह रहे थे आखिर इस युवती ने दूल्हे को क्यों उठा लिया। जिसके बाद युवती ने जो कहानी बताई कि हर कोई चौंक गया।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
युवती ने बताया कि दोनों एक दूसरे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 3 साल पहले मिले थे। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने उस लड़की से शादी का वादा भी किया. इसी दौरान लड़की को पता चला कि लड़के की शादी कांकेर में हो रही है। जिसके बाद लड़की पता करते हुए शादी वाली जगह पर पहुंच गई। पूरी कहानी जानने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों ओर से बैठकी चलती रही। दूल्हा छत्तीसगढ़ पुलिस में ही पुलिस कांस्टेबल पद पर कार्यरत है।
शादी में खर्च की हुई रकम वापस करने पर हुआ फैसला
अंत में लड़के की गलती मानते हुए लड़की वालों ने शादी तोड़ दी और लड़की वालों ने लड़के वालों से शादी के पूरे खर्च की भरपाई करने को कहा गया। इसके बाद जब लड़के वाले पक्ष ने शादी में खर्च हुए रकम के वापस करने का आश्वासन दिया तब जाकर बारात लौट पाई। पुलिस कांस्टेबल की प्रेमिका की भी वापस भेज दिया गया। हालांकि पूरे मामले के दौरान पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई।