Chennai News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन में एक आर्चर गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि अब तक 10 लोग घायल हो गए है। 30 फुट की ऊंचाई से गिरा आर्च प्रवासी मजदूरों के ऊपर गिरा, और चारों तरफ अफरातफरी मच गई। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक, 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी मजदूरों के ऊपर गिरा था। इसके चलते 9 मजदूर इसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। कई मजदूर इसके नीचे दब गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत के साथ निकाला गया। 10 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत काफी खराब बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया मुआवजे का ऐलान
इस मौके पर पीएम मोदी ने शोक जताया। पीएमओ द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “तमिलनाडु के चेन्नई में एक इमारत के ढहने से हुई दुर्घटना से दुखी हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं। प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
असम और ओडिशा के थे मृतक मजदूर
इस हादसे को लेकर तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन ने जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग असम और आसपास के इलाकों के थे। भेल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच तेजी से चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से घायलों को तुरंत उत्तर चेन्नई के स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक मजदूर असम और आसपास के इलाकों से थे।
‘ख्वाब देखने का शौक मुझे…’, प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर ऐसा क्या बोल गए ओवैसी?