Chandrayaan-3 Moon Landing Successful: : भारत ने इतिहास रच दिया है, चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया है। ISRO के इस मिशन के लिए पूरे देश में दुआ मांगी जा रही थी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक उतर गया है।

हम हुए कामयाब

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है, सफल चंद्रमा मिशन ने भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना दिया है।


ऐतिहासिक चंद्र स्पर्श से पहले पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ दुआ की जा रही थी। इसरो वेबसाइट पर लैंडिंग इवेंट का सीधा प्रसारण कर रहा है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। विक्रम लैंडर ने 1.68 किमी प्रति सेकंड के स्पीड से चंद्रमा की सतह की ओर उतरना शुरू किया था।

हम पहला देश बन गए हैं

भारत ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वह चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के लिए भारतीयों और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

मिशन की असली परीक्षा लैंडिंग के आखिरी चरण में शुरू हुई। लैंडिंग से 20 मिनट पहले, इसरो ने स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू किया।

विशेषज्ञों का कहना है कि मिशन की सफलता के लिए अंतिम 15 से 20 मिनट बेहद महत्वपूर्ण थे जब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए नीचे उतरा। चंद्रयान-3 के लिए देश और दुनिया भर में भारतीयों से प्रार्थना की जा रही थी।

पीएम मोदी क्या बोले?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिन को हमेशा याद रखेगा और यह उज्ज्वल भविष्य का मार्ग तय करेगा। पीएम ने कहा कि इसरो जल्द ही सूर्य के लिए आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करेगा और उसकी मंगल ग्रह पर जाने की भी योजना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया की उपलब्धि है और ग्लोबल साउथ समेत सभी देश इसे हासिल करने में सक्षम हैं।