ISRO Chandrayaan-3 Moon Mission Landing: भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रयान 3 मून पर लैंड करेगा। 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले साउथ कोरिया, जापान, अमेरिका और रूस भी चांद पर पहुंच चुके हैं। वहीं इसरो ने एक बैकअप प्लान भी रखा है। अगर चंद्रयान-3 के लैंडर को लैंड करने में कोई दिक्कत आती है या जगह नहीं मिलती है तो 27 अगस्त को लैंडिंग कराई जाएगी। इसरो अहमदाबाद के डायरेक्टर निलेश देसाई ने कहा कि 23 अगस्त को लैंडिंग से 2 घंटे पहले इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक फैसला लेंगे कि लैंडिंग कराई जानी है या फिर नहीं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय मदद करने की घोषणा की है। नासा के बाद यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) भी लैंडिंग के वक्त ISRO की मदद करेगा। दोनों स्पेस एजेंसी चंद्रयान-3 मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर भारत की मदद करेगें। 14 जुलाई को चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम

09:28 (IST) 22 Aug 2023
Chandrayaan 3 Landing Live: इसरो का प्लान B भी तैयार

इसरो ने प्लान B भी तैयार रखा है। अगर चंद्रयान-3 के लैंडर को लैंड करने में कोई दिक्कत आती है या फिर चांद पर कोई जगह नहीं मिलती है, तो 27 अगस्त को लैंडिंग कराई जाएगी। लैंडिंग के 2 घंटे पहले वैज्ञानिक फैसला लेंगे कि 23 अगस्त को लैंड कराना है या नहीं।

09:25 (IST) 22 Aug 2023
Chandrayaan 3 Landing Live: 14 जुलाई को चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था

14 जुलाई को चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था। इसरो ने इसे लॉन्च किया था। 23 अगस्त को यह चांद पर लैंड होगा। विक्रम लैंडर जिस समय चांद की सतह पर उतरेगा, उस समय उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी।

भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रयान 3 मून पर लैंड करेगा। वहीं इसरो ने एक बैकअप प्लान भी रखा है। अगर चंद्रयान-3 के लैंडर को लैंड करने के लिए कोई दिक्कत आती है या जगह नहीं मिलती है तो 27 अगस्त को लैंडिंग कराई जाएगी।