Chandrayaan 3 Latest News: चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में जाने के बाद से ही लगातार चांद की तस्वीरें भेज रहा है। 14 जुलाई को अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 ने सबसे पहली तस्वीर पृथ्वी की भेजी थी। चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे लैंडर इमेज कैमरे ने पृथ्वी की तस्वीर ली थी। इसके बाद 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चन्द्रमा के ऑर्बिट में पहुंचा था। चंद्रयान-3 के लैंडर में लगे कैमरे लैंडर हॉरिजोंटल वेलोसिटी कैमरा ने चांद के सतह की तस्वीर भेजी है। इसमें लगा L.I कैमरा गुजरात के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में बनाया गया है। वहीं LHVC को बेंगलुरु के लेबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स ने बनाया है। LHVC लैंडर के निचले हिस्से में लगाया गया है ताकि लैंडिंग के वक्त विक्रम लैंडर समतल सतह पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर सके।
अभी कहां है चंद्रयान-3?
अभी चंद्रयान-3 चन्द्रमा की तीसरे ऑर्बिट में घूम रहा है। चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में 174 किमी x 1437किमी में है। बता दें कि 5 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद की पहली कक्षा में पहुंचा था। उस वक्त चंद्रयान-3 ने चांद की सतह की पहली तस्वीर भेजी थी। उस वक्त चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में घूम रहा था। 6 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के दूसरे ऑर्बिट में लाया गया था। उस वक्त 170 x 4313 किमी के ऑर्बिट में था।
चन्द्रमा की सतह पर कब पहुंचेगा चंद्रयान-3?
इसरो प्रमुख ने बताया है कि चंद्रयान-3 अगर सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लेकिन उससे पहले चंद्रयान को कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार करने है।
14 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 दोपहर 12 बजे तक चांद के चौथी कक्षा में पहुंच जाएगा।
16 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में आखिरी बार आगे बढ़ेगा। इसके लिए एक बार फिर से चंद्रयान-3 का इंजन ऑन किया जाएगा।
17 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉडल एक दूसरे से अलग होंगे।
18 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 के लैंडर मॉडल पहली बार डीओर्बिटिंग की जाएगी। इसके बाद चंद्रयान चांद की सतह के करीब पहुंच जाएगा।
20 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 के लैंडर मॉडल को रात में करीब 2 बजे आखिरी बार डीओर्बिटिंग की जाएगी। इसके बाद लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंच जाएगा।
23 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा।