चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ ने अंतरिक्ष से पहली बार पृथ्वी की तस्वीरें भेजी है। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। रविवार को ISRO द्वारा जारी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, “चंद्रयान-2 में विक्रमलैंडर द्वारा क्लिक की गई धरती की खूबसूरत तस्वीरों का पहला सेट 3 अगस्त 2019 17:28 UT पर चंद्रयान-2 के L14 कैमरा द्वारा क्लिक की गई।”

ISRO के अनुसार चंद्रमा के गरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने पर चंद्रयान-2 के प्रोपेलिंग सिस्टम का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की स्पीड को कम करने में किया जाएगा। जिससे यह चंद्रमा की शुरुआती कक्षा में जा सके। इसके बाद चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चंद्रयान-2 को पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 का 22 जुलाई को सफल प्रेक्षपण किया गया। अब यह 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। लांचिंग के बाद अब 6 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट अपनी अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इस मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो को 11 सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 11 साल पहले भी इसरो द्वारा चंद्रयान-1 (अक्टूबर 2008) का सफल प्रक्षेपण किया गया था।