खबरों के लिहाज से 30 अक्टूबर 2025 यानी गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। 30 अक्टूबर को अमेरिका ने चाबहार पोर्ट पर प्रतिबंधों से 6 महीने के छूट दी। तो वहीं बिहार के मोकामा में पॉलिटिकल मर्डर ने सियासत तेज कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं गुरुवार को स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट हुई। इसके अलावा मुंबई के आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने की घटना भी सामने आई है।
अमेरिका ने भारत को दी छूट
भारत को ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिली है। ट्रंप सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह चाबहार पोर्ट पर दी गई प्रतिबंध छूट को समाप्त करने जा रही है। चाबहार पोर्ट ईरान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में है और यह भारत के लिए बेहद अहम रणनीतिक परियोजना है। इसके जरिये भारत को ईरान के जरिये अरब सागर तक सीधी समुद्री पहुंच मिलती है और इससे पाकिस्तान को बायपास किया जाता है। पढ़े पूरी खबर
भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप चल रहा है। गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत की भिड़ंत थी। भारत की महिला खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी है। महिला क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा रन चेस हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 339 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रन बना लिए। जेमिना ने शानदार 127 रन बना लिए। पढ़े पूरी खबर
मोकामा में पॉलिटिकल मर्डर
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगा है। यह घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उस वक्त हुई जब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ। काफिले में शामिल दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़े पूरी खबर
RA स्टूडियो में बच्चों को बनाया बंधक
मुंबई के RA स्टूडियो की पहली मंजिल पर चल रही एक्टिंग क्लास में एक आरोपी ने 15-20 बच्चों को स्टूडियो में बंधक बना लिया था। हालांकि पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और आरोपी को गोली मार दी गई। इसमें आरोपी की मौत हो गई। आरोपी का नाम रोहित आर्या था। पढ़े पूरी खबर
स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 592.67 अंक की गिरावट के साथ 84,404.46 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 176.05 अंक की गिरावट के साथ 25,877.85 अंक पर बंद हुआ। पढ़े पूरी खबर
