CBSE CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जहां पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

फरवरी के अंत तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम फरवरी के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी कि मार्च में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, सीबीएसई की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है कि परिणाम कब घोषित किए जाएंगे।

28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 के बीच हुई थी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवारों को 17 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CTET Exam Result 2022-23: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें-
स्टेप 1- सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करे लें।
स्टेप 6- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।