राष्ट्रपति भवन में हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक महिला बेहोश हो गई थी। बाद में पता लगा कि वह पीयूष गोयल की सास हैं। इसपर वहां मौजूद एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा था कि कुर्सी तो सलामत है ना! यह जानकारी इंडिया टुडे की खबर में दी गई है। राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम 10.30 पर शुरू होना था। लेकिन पीयूष की सास के बेहोश होने की वजह से कार्यक्रम पांच मिनट देरी से शुरू हुआ। वह मेहमानों के लिए रिजर्व कुर्सी पर बैठी हुई थीं। उनको फटाफट स्ट्रेचर पर लेकर जाया गया। कुछ पत्रकारों ने ट्विटर पर भी इस बात का जिक्र किया था।
पीयूष गोयल का अच्छे काम के लिए प्रमोशन हुआ है। उनको रेल मंत्रालय सौंपा गया है। वह कोयला मंत्रालय भी देखेंगे। इससे पहले सुरेश प्रभु के पास यह जिम्मेदारी थी। लेकिन बीते दिनों हुए कई रेल हादसों की वजह से सुरेश प्रभु लोगों के निशाने पर थे। लोग उनपर इस्तीफे का दवाब बनाया जा रहा था। सुरेश प्रभु ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन मोदी ने उनको कैबिनेट विस्तार तक रुकने के लिए कहा था। अब उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।