CAA Protest: संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकारों को पुलिस ने रोक लिया। खबर है कि केरल के मैंगलुरु के न्यूज चैनल के पत्रकारों ने प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान रोका और उनसे उनके आईडी कार्ड दिखाने की मांग की। केरल में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। एक वीडियो  वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से ऑन एयर रिपोर्टिंग के दौरान उससे उसका आईडी कार्ड मांगते दिख रहे हैं।

खबरों के मुताबिक केरल से तलाप्पडी सीमा के रास्ते मंगलुरु आने वाले लोगों को पुलिस की सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। शहर में प्रवेश के इच्छुक लोगों को सिर्फ आपात मामलों में पहचानपत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिल रहा है।सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मंगलुरु में हुई हिंसा के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों से निकलने से बचें।

केरल से ट्रेन से आए कम से कम 50 पुरुषों और महिलाओं को बिना पहचानपत्र मंगलुरु में प्रवेश करने का प्रयास करने पर हिरासत में लिया गया है। सरकारी वेनलॉक अस्पताल में प्रवेश का प्रयास करने वाले मीडियार्किमयों को भी हिरासत में लिया गया है। अस्पताल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम चल रहा था।

मीडियार्किमयों के कैमरे और फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।मंगलुरु के पुलिस आयुक्त पी.एस. हर्ष ने बताया कि शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और यह 22 दिसंबर की मध्यरात्रि तक बंद रहेगी।शहर में हुई गोलीबारी को लेकर पड़ोसी राज्य केरल के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी किया गया है।

(भाषा इनपुट्स के साथ)