Chunav Results 2024 Full List of Winning Candidates: देश के 14 राज्यों की 46 विधानसभा और दो लोकसभा- वायनाड और नांदेड़ सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। भाजपा की नव्या हरिदास को 1 लाख 9 हजार वोट मिले और वो तीसरे नंबर पर रहीं।

प्रियंका अपने भाई राहुल के पांच साल पुराने जीत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में CPI (M) के पीपी सुनीर को 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र वसंत राव चव्हाण ने बीजेपी के संतुक हंबार्डे को 1457 वोट से हराया। यहां आखिरी राउंड की गिनती में देर रात 10 बजे के करीब परिणाम घोषित हुआ।

मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। वहीं, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7 और सपा को दो सीटों पर जीत मिली है।

46 सीटों पर भाजपा गठबंधन 24, कांग्रेस 7, TMC 6, सपा 3, AAP 3, CPI-M, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही हैं। भाजपा गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं। चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों समेत NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। इस तरह से भाजपा गठबंधन को कुल 7 सीटों का फायदा है।

लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट 2024

सीटजीतहार
वायनाड (केरल)प्रियंका गांधी (कांग्रेस- जीतीं)सत्यन मोकेरी (CMI- हारे)
नांदेड़ (महाराष्ट्र)रवींद्र चव्हाण (कांग्रेस-जीते)डॉ. संतुक हंबार्डे (भाजपा-हारे)
लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट 2024

15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम

राज्यसीट (जिला)जीतेहारे
उत्तर प्रदेश(9 सीटें)करहल (मैनपुरी)तेज प्रताप सिंह (सपा)अनुजेश प्रताप सिंह (भाजपा)
सीसामऊ (कानपुर)नसीम सोलंकी (सपा)सुरेश अवस्थी (भाजपा)
कटेहरी (अंबेडकरनगर)धर्मराज निषाद (भाजपा)शोभावती वर्मा (सपा)
कुंदरकी (मुरादाबाद)रामवीर सिंह (भाजपा)मोहम्मद रिजवान (सपा)
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)मिथलेश पाल (RLD)सुंबुल राणा (सपा)
गाजियाबादसंजीव शर्मा (भाजपा)सिंहराज जाटव (सपा)
फूलपुर (प्रयागराज)दीपक पटेल (भाजपा)मुजतबा सिद्दीकी (सपा)
खैर (अलीगढ़)सुरिंदर दिलेर (भाजपा)चारू कैन (सपा)
मझवां (मिर्जापुर)शुचिस्मिता मौर्य (भाजपा)ज्योति बिंद (सपा)
राजस्थान(7 सीटें)झुंझुनूंराजेंद्र भांबू (भाजपा)अमित ओला (कांग्रेस)
रामगढ़ (अलवर)सुखवंत सिंह (भाजपा)आर्यन जुबैर (कांग्रेस)
दौसादीनदयाल (कांग्रेस)जगमोहन (भाजपा)
देवली उनियारा (टोंक)राजेंद्र गुर्जर (भाजपा)नरेश मीणा (निर्दलीय)
सलुंबर (उदयपुर)शांता अमृतलाल मीणा (भाजपा)जीतेश कुमार कटारा (भारत आदिवासी पार्टी)
चौरासी (डूंगरपुर)अनिल कुमार कटारा (भारत आदिवासी पार्टी)कारीलाल (भाजपा)
खींवसर (नागौर)रेवंतराम दांगा (भाजपा)कनिका बेनीवाल (RLP)
बिहार(4 सीटें)रामगढ़ (कैमूर)अशोक कुमार सिंह (भाजपा)सतीश कुमार (बसपा)
बेलागंज (गया)मनोरमा देवी (JDU)विश्वनाथ कुमार सिंह (RJD)
इमामगंज (गया)दीपा कुमारी (हिंदुस्तान अवाम मोर्चा)रोशन कुमार (RJD)
तरारी (भोजपुर)विशाल प्रशांत (भाजपा)राजू यादव (CPI-M)
पंजाब(4 सीटें)गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)हरदीप सिंह ढिल्लन (AAP)अमृता वड़िंग (कांग्रेस)
डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)गुरदीप सिंह रंधावा (AAP)जतिंदर कौर रंधावा (कांग्रेस)
चब्बेवाल (होशियारपुर)डॉ. ईशांक कुमार (AAP)रंजीत कुमार (कांग्रेस)
बरनालाकुलदीप सिंह ढिल्लन (कांग्रेस)हरिंदर सिंह धालीवाल (AAP)
MP(2 सीटें)बुधनी (सीहोर)रमाकांत भार्गव (भाजपा)राजकुमार पटेल (कांग्रेस)
विजयपुर (श्योपुर)मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस)रामनिवास रावत (भाजपा)
छत्तीसगढ़(1 सीट)रायपुर दक्षिण (रायपुर)सुनील कुमार सोनी (भाजपा)आकाश शर्मा (कांग्रेस)
उत्तराखंड(1 सीट)केदारनाथ (रुद्रप्रयाग)आशा नौटियाल (भाजपा)मनोज रावत (कांग्रेस)
पश्चिम बंगाल(6 सीटें)सिताई (कूचबिहार)संगीता रॉय (TMC)दीपक कुमार रे (भाजपा)
मेदिनीपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)सुजॉय हाजरा (TMC)शुभजीत रॉय (भाजपा)
नैहाटी (उत्तर 24 परगना)सनत डे (TMC)रूपक मित्रा (भाजपा)
हारोआ (उत्तर 24 परगना)एसके रबीउल इस्लाम (TMC)पियारुल इस्लाम (AISF)
तलडांगरा (बांकुड़ा)फाल्गुनी सिंहबाबू (TMC)अनन्या चक्रवर्ती (भाजपा)
मदारीहाट (अलीपुरद्वार)जयप्रकाश टोप्पो (TMC)राहुल लोहार (भाजपा)
असम(5 सीटें)बेहाली (सोनितपुर)दिगंत घाटोवाल (भाजपा)जयंत बोरा (कांग्रेस)
ढोलाई (कछार)नीहार रंजन दास (भाजपा)ध्रुबज्योति पुरकायस्थ (कांग्रेस)
सामागुड़ी (नगांव)डिप्लू रंजन शर्मा (भाजपा)तंजील हुसैन (कांग्रेस)
बोंगाईगांव (बोंगाईगांव)दीप्तिमयी चौधरी (असम गण परिषद)ब्रजजीत सिंघा (कांग्रेस)
सिदली (चिरांग)निर्मल कुमार ब्रह्म (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी)सुधो कुमार (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट)
कर्नाटक(3 सीटें)चन्नपटना (रामनगर)सीपी योगेश्वर (कांग्रेस)निखिल कुमारस्वामी (JDS)
शिग्गांव (हावेरी)पठान यासिर अहमद खान (कांग्रेस)भरत बोम्मई (भाजपा)
संदूर (बेल्लारी)ई अन्नपूर्णा (कांग्रेस)बंगारा हनुमंता (भाजपा)
गुजरात(1 सीट)वाव (बनासकांठा)ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी (भाजपा)गुलाबसिंह पीराभाई (कांग्रेस)
मेघालय(1 सीट)गाम्बेग्रे (वेस्ट गारो हिल्स)मेहताब चांडी ए संगमा (नेशनल पीपुल्स पार्टी, NPP)सादिया रानी एम संगमा (TMC)
केरल(2 सीट)चेलाक्कारा (त्रिशूर)यूआर प्रदीप (CPI-M)राम्या हरिदास (कांग्रेस)
पलक्कड़राहुल मामकूटथिल (कांग्रेस)सी कृष्णकुमार (भाजपा)
15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम