Buldhana (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद आज नतीजे सामने हैं। बुलढाणा जिले में स्थित पांच निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बुलढाणा विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। बुलढाणा विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्जा है और यहां से संजय गायकवाड़ विधायक हैं। यहां कांटे की टक्कर में शिवसेना के संजय गायकवाड़ ने जीत दर्ज की है।
1990 के बाद से ही यह सीट ज्यादातर शिवसेना के पास रही है। 1999 और 2014 के चुनाव छोड़ दिए जाएं तो यहां पर शिवसेना के उम्मीदवार ही जीत रहे हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
कौन-कौन था बुलढाणा के चुनावी मैदान में?
बुलढाणा से शिवसेना ने संजय गायकवाड़ को उतारा था। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने जयश्री शेलके को टिकट दिया था। वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी की तरफ से प्रशांत चुनावी मैदान में थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
शिवसेना | संजय गायकवाड़ | 91660 |
शिवसेना (यूबीटी) | जयश्री शेलके | 88984 |
वीबीए | प्रशांत | 7146 |
बुलढाणा विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
बुलढाणा विधानसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना के संजय गायकवाड़ ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 67,785 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर वीबीए के विजय शिंदे थे जिन्हें 41,710 वोट मिले थे। कांग्रेस के हर्षवर्धन सपकाल को 31,316 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
शिवसेना | संजय गायकवाड़ | 37.83 |
वीबीए | विजय शिंदे | 23.28 |
कांग्रेस | हर्षवर्धन सपकाल | 17.48 |
बुलढाणा विधानसभा चुनाव 2014 परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो बुलढाणा विधानसभा सीट से कांग्रेस के हर्षवर्ध सपकाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 46,985 वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर एमएनएस प्रत्याशी संजय गायकवाड़ थे जिन्हें 35,324 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर बीजेपी के योगेंद्र गोड़े रहे थे।
बुलढाणा में पांच अन्य विधानसभा क्षेत्र- चिखली, सिंदखेड राजा, मेहकर (एससी), खामगांव और जलगांव (जामोद) शामिल है। बुलढाणा जिले का सातवां निर्वाचन क्षेत्र, मलकापुर पड़ोसी जलगांव जिले के रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
इस सीट पर मुस्लिम वोट शेयर की बात की जाए तो यह करीब 16 प्रतिशत है। इसके बाद जाधव और इंगले समाज के लोग इस सीट पर क्रमशः 4 प्रतिशत और 2 प्रतिशत के आस-पास हैं।