Budhni MP ByPolls Election/Chunav Result 2024 (बुधनी उपचुनाव परिणाम 2024): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गढ़ मानी जाने वाली बुधनी विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के काफी महत्वपूर्ण है। बीते 13 नवंबर को बुधनी उपचुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। अब इस सीट पर वोटों की गिनती जारी है, जिसमें 8 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। 8वें राउंड के बाद आए आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी के विदिशा से पूर्व लोकसभा सांसद रहे रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल पर 8700 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। बस 5 राउंड की गणना के बाद फाइनल रिजल्ट सामने होगा।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

बुधनी से 6 बार विधायक रहे शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से चुनाव जीते थे। लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में शिवराज विदिशा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए। जिसके वजह से बुधनी में उपचुनाव हो रहा है। शिवराज बुधनी से 6 बार के विधायक रह चुके हैं। इस वजह से उनके के लिए यह सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Madhya Pradesh Budhni By-Election Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश बुधनी विधानसभा उपचुनाव परिणाम होने वाला है जारी, जानें पल-पल की लाइव अपडेट

बुधनी विधानसभा चुनाव परिणाम 2023

साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान बुधनी से उम्मीदवार थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विक्रम मस्ताल शर्मा प्रत्याशी थे। जबकि आजाद समाज पार्टी की ओर से दिनेश आजाद चुनावी मैदान में थे। जिसमें शिवराज ने विक्रम शर्मा को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। शिवराज को 1,64,951 वोट मिले थे। जबकि विक्रम शर्मा को 59,977 वोट मिले। वहीं दिनेश आजाद को 2,363 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
भाजपाशिवराज सिंह चौहान1,64,951जीते
कांग्रेसविक्रम मस्ताल शर्मा59,977हारे
आजाद समाज पार्टीदिनेश आजाद2,363हारे