आम बजट के ऐलान में वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। टैक्स छूट से लेकर स्वच्छता और कई अन्य क्षेत्रों में सरकार ने बजट बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया। सरकार ने इस साल स्पेशल बजट प्रोटेक्शन ग्रुप का भी बजट बढ़ा दिया है। देश के पीएम की सुरक्षा का जिम्मा भी इसी ग्रुप के पास होता है। इस साल एसपीजी का पिछली साल बजट 540 करोड़ था। पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार बजट बढ़ाकर 600 करोड़ कर दिया गया है।पिछले साल यह 420 करोड़ से बढ़ाकर 540 करोड़ कर दिया गया था। मौजूदा समय में पीएम मोदी की सुरक्षा भी एसपीजी ही संभालती है।

बीते साल नवंबर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। कहा गया था कि गांधी परिवार कई बार प्रोटोकाल का उल्लंघन कर चुका था। वहीं, मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा अगस्त में वापस ले ली गई थी।
एसपीजी का गठन साल 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या होने के बाद किया गया था। साल 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद से गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दी जाती थी।

1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने एसपीजी के संचालन की समीक्षा करने का फैसला किया। पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव, एचडी देवगौड़ा, और इंद्रकुमार गुजराल से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

गृह मंत्रालय को 1.67 लाख करोड़ : केंद्रीय बजट 2020-21 में गृह मंत्रालय को कुल 1,67,250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 63% पुलिस संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस संगठनों और योजनाओं में खर्च किए जाएंगे। गृह मंत्रालय के खर्च का एक बड़ा हिस्सा, 30,757 करोड़ रुपये का है, जिसे जम्मू-कश्मीर के नव-निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रखा गया है।