BBC ED Slaps Fine News: बीबीसी पर ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई कर दी है, जिस FEMA मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी, अब उसी केस में न्यूज पोर्टल पर 3.44 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बीबीसी के ही तीन डायरेक्टरों पर भी 1.14 करोड़ का फाइन लगाया गया है।
जुर्माना लगने पर बीबीसी क्या बोला?
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में ईडी ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिर में रेड डाली थी, दावा हुआ था कि बड़े स्तर पर ट्रांसफर प्राइसिंग के नियमों का उल्लंघन हुआ, मुनाफे में भी हेरफेर किया गया। इस बारे में बीबीसी ने एक जारी बयान में कहा कि हम पूरी तरह हर देश के नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर हैं। इस समय तो ना बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया या फिर उनके डायरेक्टरों को ईडी से कोई Adjudication Order नहीं मिला है।
कितना जुर्माना लगाया गया?
वैसे ईडी एक्शन की पुष्टि भी बीबीसी ने कर दी है। कहा गया है कि बीबीसी वर्ल्ड इंडिया पर 3,44,48,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, वहीं अक्टूबर 15, 2021 से हर रोज का 5000 का फाइन भी लग रहा है। इसके अलावा तीन डायरेक्टर गिल्स एंटनी, इंदू शेखर, पॉल माइकल पर भी 1,14,82,950 का जुर्माना लगाया गया है।
Rashifal: अपना राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
विवाद कैसे शुरू हुआ?
अब समझने वाली बात यह है कि बीबीसी पर यह सारी कार्रवाई तब हुई थी जब 17 जनवरी, 2023 को उसकी तरफ से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई थी- “India: The Modi Question”। इस डॉक्यूमेंट्री में विस्तार से गुजरात दंगे और पीएम मोदी के बारे में बताया गया था। लेकिन तब तीन दिनों के बाद ही केंज्र ने यूट्यूब और ट्विटर को कहकर उस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगवा दिया था। यहां तक कहा गया था कि भारत की संप्रभुता के खिलाफ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई।
वैसे उस डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद ही आईटी डिपार्टमेंट ने बीबीसी के दफ्तरों पर रेड मारी थी, तर्क दिया गया था कि कई स्तर पर विसंगतियां पाई गई थीं।