Daily News Live Updates: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर उनके बेटे नारा लोकेश ने कहा कि उनके पिता की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई घोटाला है ही नहीं बल्कि यह योजना अन्य राज्यों में भी चल रही है।

दिल्ली में रविवार को G-20 Summit का समापन हुआ। इस दौरान तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे थे। अधिकतर नेता जहां शिखर सम्मेलन के बाद अपने देश वापस लौट गए हैं, वहीं सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद अभी वापस नहीं लौटे हैं। उनकी आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिक स्वागत किया। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए लिए पढ़ें jansatta.com

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए लिए पढ़ें jansatta.com

21:00 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: सेनाध्यक्ष ने भारतीय सेना के एथलीटों से बात की

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार भारतीय सेना के एथलीटों के साथ (वीडियो कॉन्फ्रेंस पर) बातचीत की। उन्होंने भाग लेने वाले एथलीटों को आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर राष्ट्र के खेल प्रतिनिधियों के रूप में उनकी सराहना की। भारतीय सेना के 60 एथलीट (तीन महिला एथलीटों सहित) एशियाई खेल 2023 में 14 खेलों में भाग लेंगे।

20:05 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: नायडू को निशाना बनाकर परेशान किया जा रहा: नारा लोकेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने कहा, "जब से यह सरकार सत्ता में आई है, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को इस सरकार द्वारा निशाना बनाया गया है। उन्होंने अतीत में झूठे मामले दर्ज किए हैं। ऐसा ही एक मामला है। इस सरकार का एकमात्र इरादा उनकी छवि खराब करना है। मामले के तथ्यों पर नजर डालें तो कौशल विकास परियोजना कोई नई परियोजना नहीं है। आंध्र प्रदेश आठवां राज्य है। यह परियोजना कई अन्य राज्यों में चल रहा है। आंध्र प्रदेश राज्य ने जो किया है उसमें कोई नई बात नहीं है। हम इसका सामना करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे। इस सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।''

18:20 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: जनता डीएमके को सजा देगी: अन्नामलाई

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने निशाना साधा है। सनातन धर्म टिप्पणी विवाद पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि वे किसी धर्म को अपमानित करके और किसी के बारे में बुरा बोलकर नायक बन सकते हैं। लोग रातोंरात प्रसिद्धि चाहते हैं, वे अपने आप नहीं आए हैं वे (राजनीति में) इसलिए आए क्योंकि वे एक वंश से हैं। अब हम मानते हैं कि देश का कानून और देश की जनता ही अंतिम न्यायाधीश हैं। वे इस कृत्य को बिना सजा दिए नहीं जाने देंगे।"

18:19 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: सफल रहा जी 20 शिखर सम्मेलन: UAE

भारत की G20 अध्यक्षता और नई दिल्ली घोषणा पर भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा, "बहुत सफल रहा। आप इसे G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई सभी द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय व्यस्तताओं से देख सकते हैं। G20 के अलावा घोषणा पर जो सर्वसम्मति बनी वह एक प्रक्रिया थी जो काफी समय पहले शुरू हुई थी।"

16:57 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: इंडिया को काटना सही नहीं- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत हम भी कहते हैं, यह कोई दूसरी बात नहीं है लेकिन उन्होंने इंडिया को काट दिया है यह सही नहीं है। इंडिया तो हमारे संविधान में भी है। ऐसा लगता है INDIA जो गठबंधन बना है उन्होंने इसलिए नाम बदला है।

16:39 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को ममता बनर्जी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है। लोकतंत्र की एक सीमा होती है, उस सीमा के आगे कुछ नहीं करना चाहिए। अभिषेक को हर तरीके से परेशान किया जाता है। जैसे चंद्रबाबू नायडू को गिरफ़्तार किया गया, मुझे यह ग़लत लगा। अगर कोई ग़लती है तो आप निरीक्षण करें और जांच करें लेकिन प्रतिशोध के साथ कुछ भी नहीं करना चाहिए:

16:26 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: भारत की अध्यक्षता में जी-20 की सबसे बड़े परिणामों में से एक

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की राजकीय यात्रा पर सचिव औसाफ़ सईद ने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने भारत को जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी। दोनों देशों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के लॉन्च पर खुशी जाहिर की, ये भारत की अध्यक्षता में जी-20 की सबसे बड़े परिणामों में से एक है।

15:47 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाने का श्रेय भारत को जाता है, प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। शिक्षा के एजेंडे पर जी-20 के दौरान न्यायसंगत और टिकाऊ शिक्षा विषय प्रमुखता के साथ उभरकर सामने आए हैं। उसमें भारत के 'मिशन लाइफ' जैसे मॉडल कारगर साबित हो सकता है, सब ने इसको स्वीकार किया।

15:26 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: दिल्ली सरकार G20 शिखर सम्मेलन के लिए स्थापित मूर्तियों, फव्वारों की सुरक्षा के लिए फर्म को नियुक्त करेगी

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार G20 शिखर सम्मेलन के लिए स्थापित मूर्तियों, फव्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव फर्म को नियुक्त करेगी।

15:10 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद और मेरे बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने अपने व्यापार संबंधों की समीक्षा की और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक संबंध और भी बढ़ेंगे। ग्रिड कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और सप्लाई चेन में सहयोग की गुंजाइश बहुत अधिक है।"

14:45 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: भारत और UK के बीच सहयोग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भारत और UK के बीच गहन सहयोग से अत्यधिक प्रोत्साहित हैं। UK ने गिफ्ट सिटी आईएफएससी में अपने सहयोग को आगे बढ़ाने और एक मजबूत फिनटेक साझेदारी को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की है। मैं भारत-ब्रिटेन वित्तीय साझेदारी के माध्यम से हासिल की गई ठोस प्रगति से प्रसन्न हूं, जो वित्तीय क्षेत्र में बातचीत के लिए एक अग्रणी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सहयोगी मंच के रूप में विकसित हुई है।

14:41 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: दिल्ली में पटाखों पर बैन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में हर तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन डिलिवरी और जलाने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। पुलिस को यह निर्देश DPCC की तरफ से दिया जा रहा है कि दिल्ली में किसी तरह का कोई लाइसेंस जारी ना किया जाए।

14:12 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: दिल्ली में पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर फिर से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को यह जानकारी दी। राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली पुलिस को शहर में यह प्रतिबंध लागू करने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।

14:04 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा हुआ- लालू यादव

RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हम वापस जाकर INDIA गंठबंधन पर काम शुरू करेंगे और उम्मीदवार चयन करने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी बैठक दिल्ली में है जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जाएंगे। हम बिहार के मुख्य इलाकों में भ्रमण करेंगे। G 20 पर लालू यादव ने कहा कि उससे क्या फायदा हो गया? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा हो गया?

13:59 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दी पीएम मोदी को बधाई

जी 20 शिखर सम्मेलन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, "पूरा विश्व PM मोदी की सराहना कर रहा है। दुनियाभर के महत्वपूर्ण नेता इस शिखर सम्मेलन के लिए आए, मैं पूरे देश की ओर से पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं।"

13:58 (IST) 11 Sep 2023
LIVE UPDATE: पीएम मोदी और सऊदी के प्रिंस की मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब साम्राज्य के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "एजेंडे में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, संस्कृति और सामुदायिक कल्याण मुद्दों सहित द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्र शामिल थे।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1701139122440839598

13:56 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का ट्वीट

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट किया, "जी 20 के लिए भारत की एक महत्वपूर्ण यात्रा।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1701139522501963831

13:55 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री की कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने बेंगलुरु के विधान सभा में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की। वे कर्नाटक के कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701147143166378047

13:16 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: अधीर रंजन चौधरी को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए- TMC नेता

अधीर रंजन चौधरी द्वारा दिल्ली में जी 20 रात्रिभोज में भाग लेने के पश्चिम बंगाल के सीएम के फैसले पर सवाल उठाने पर टीएमसी नेता सौगत रॉय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी को राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) ने G20 रात्रिभोज में आमंत्रित किया था। वह पर्याप्त शिष्टाचार के नाते इसमें शामिल हुईं। इसका कोई राजनीतिक महत्व नहीं है और अधीर रंजन चौधरी को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

13:01 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर किए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701135260191539365

12:48 (IST) 11 Sep 2023
Live Update: हम भविष्य के अवसरों पर काम कर रहे- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने कहा कि भारत-सऊदी अरब रिश्ते के इतिहास के दौरान कोई असहमति नहीं थी, लेकिन भविष्य के निर्माण के लिए सहयोग है। उन्होंने कहा कि आज हम भविष्य के अवसरों पर काम कर रहे हैं। मैं आपको जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधन और मध्य पूर्व, भारत और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे सहित हासिल की गई पहलों के लिए बधाई देता हूं। इसके लिए हमें परिश्रमपूर्वक काम करने और इसे वास्तविकता में बदलने की आवश्यकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1701132002307735840

12:45 (IST) 11 Sep 2023
Live Update: राजस्थान कांग्रेस के दो नेता बीजेपी में शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी दिल्ली में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701129533666304036

12:44 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पहल की- प्रधानमंत्री मोदी

सऊदी के प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए सउदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। विश्व की दो बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी बातचीत में, हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701130876921553207

12:25 (IST) 11 Sep 2023
LIVE: वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ वाराणसी पहुंचे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701125555553439977

12:21 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: सऊदी अरब और भारत के बीच इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सऊदी अरब के निवेश मंत्रालय में सहायक अम्मार एम. अल्ताफ ने कहा कि हमारा 'विजन 2030' भारत के साथ अपना सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर पैदा किया है। हम कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ सेवा, IT, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, मिनरल एंड मेटल में पर्याप्त अवसर देखते हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

12:13 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: बेंगलुरु में निजी परिवहन यूनियनों की हड़ताल

बेंगलुरु में निजी परिवहन यूनियनों ने कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना को वापस लेने की मांग को लेकर बेंगलुरु में हड़ताल की। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को राज्य के भीतर मुफ्त बस यात्रा की पेशकश करना है।

https://twitter.com/ANI/status/1701118244525093135

11:42 (IST) 11 Sep 2023
LIVE UPDATE: प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701112793007812973

11:23 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: टीडीपी कार्यकर्ताओं का चित्तूर में विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश: टीडीपी कार्यकर्ताओं ने चित्तूर में पूर्व मुख्य मंख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्य मंख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को कल भ्रष्टाचार के एक मामले में 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701105990509511099

11:11 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: झारखंड के बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे लालू-राबड़ी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ झारखंड के बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भगवान से कामना की है कि देश को बदलिए और INDIA गठबंधन को विजय बनाइए। देश में अत्याचार बढ़ गया और नरेंद्र मोदी ने कोई काम नहीं किया सिर्फ झूठ बोला है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1701106217245110419

10:53 (IST) 11 Sep 2023
LIVE NEWS: भाजपा को हिंदुत्व पर बात करने का अधिकार नहीं- संजय राउत

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा को हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है, और देश के लोगों को भी यही लगने लगा है। दंगे कराना, जाति-धर्म के आधार पर लोगों को तोड़ना, यह हिंदुत्व नहीं है। हम इसे हिंदुत्व नहीं मानते। हिंदुत्व एक संस्कार, संस्कृति है। यह धर्म सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है। शिवसेना नेता ने कहा कि अगर आपने यह सब खत्म कर दिया है तो आपको (भाजपा) हिंदुत्व पर बात करने का अधिकार नहीं। अगर राहुल गांधी ऐसा कहते हैं तो भाजपा को इस पर चिंतन बैठक करनी चाहिए।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आया कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि इंजीनियरिंग टीम विमान की तकनीकी समस्या को ठीक नहीं कर लेती है।

जी20 पर शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ, पढ़ें पूरी खबर

क्या है नयी दिल्ली घोषणापत्र, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=5_mGdHLEJEQ