बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस ने पेड़ से लटके एक लव कपल को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहले बीती रात हत्या की गई इसके बाद पेड़ से लटकाया गया। घटना विभूतिपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक दोनों लवर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन इनके परिवार वालों को इस रिश्ते से एतराज था। दोनों के परिवार वाले उनकी अलग-अलग कास्ट को लेकर इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।

मृतकों की पहचान आलमपुरडीह गांव निवासी दीपक कुमार (25) और मधुप्रिया (20) के रूप में हुई है। प्रेमी युवक पटना की एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था, जबकि मृतक लड़की 12वीं पास थी। फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल फोन खोजने में जुटी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचाया।