देश की राजधानी नई दिल्ली के बवाना एरिया स्थित एक कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि बवाना की कंपनी में हुए ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 घायल हैं। सभी घायलों को अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कंपनी मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
न्यूज एजेंसी PTI / भाषा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित प्लास्टिक की एक फैक्टरी में विस्फोट के बारे में सूचना मिली और दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फैक्टरी में हुए धमाके में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह विस्फोट सिगरेट लाइटर स्क्रैप से प्लास्टिक के दाने बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ, जिससे छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी में कोई आग नहीं लगी थी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है।