भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने CAA के खिलाफ बोलने बालों को द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत का हिमायती बताया है। मस्त’ केरल विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पारित प्रस्ताव को संविधान का मखौल करार देते हुए कहा है कि इस कानून का विरोध कर रहे दल मोहम्मद अली जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत के हिमायती बताया है। सिंह ने सीएए को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर रविवार (05 जनवरी) को कहा कि केरल में संविधान का मखौल उड़ाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह राष्ट्र द्रोह की परिधि में आता है।

‘मस्त’ ने क्या कहाः मामले में सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने कहा कि संसद से पारित और राष्ट्रपति से हस्ताक्षरित कानून का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे मोहम्मद जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत का समर्थन कर रहे हैं। सिंह ने देश के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद जिन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री बनने की इन दोनों की जिद’ के कारण ही देश का बंटवारा हुआ था।

Hindi News Today, 6 January 2020 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदारः सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था तथा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कांग्रेस से अलग होना पड़ा था। सिंह ने दावा किया कि आजादी मिलने के पूर्व जो भाषा मोहम्मद जिन्ना बोलते रहे हैं, आज वही भाषा कांग्रेस और विपक्ष बोल रहा है।

CAA पर पूरा देश दो गुटों में बटाः बता दें कि CAA पर पूरा देश दो गुटों में बट गया है। एक तरफ जहां लोग CAA को सही बताते हुए कानून के पक्ष में सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसके खिलाफ में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक पार्टियां भी कानून को लेकर अपनी सियासत को सेंकते नजर आ रही हैं।