भारतीय जनता पार्टी(BJP) से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। कोरोनावायरस के हालात और वैक्सीन पर सरकार को घेर चुके स्वामी ने शुक्रवार को लोकतंत्र की खस्ता हालत को लेकर एक ट्वीट किया। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र ख़स्ता हाल में, सुधारने के लिए हमने कुछ ख़ास किया भी नहीं है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है कि मोदी सरकार ने हमारे देश की सीमा, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के साथ सौदा किया है। तस्वीर में सबसे ऊपर लिखा है “लोकतंत्र के चार स्तंभ – ऐसा मीडिया जो बिना डरे सरकार से सवाल कर सके। ऐसी नयायपालिका जो संविधान को बचा कर रखे। विधायिका (सांसद और विधायक)मतदाताओं के प्रति जवाबदेह हो। लोगों के एजेंडा पर काम कर उसको सरकार द्वारा लागू करना।”

इसके नीचे लिखा है “हमारे लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति – भारतीय मीडिया स्वतंत्रता केमनाम पर 142/180 रैंक पर है। भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्रता पर 69/128 रैंक पर है। बीजेपी ने पूरी दुनिया में दूसरी पार्टियों के सबसे ज्यादा विधायक खरीदे हैं। भरता आय में 142/180 और भुखमरी में 94/107 रैंक पर है। सरकार के खुद के आंकड़ों के मुताबिक 45 साल में देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी है।”

आगे लिखा है कि “पैसा कमजोर होता जा रहा है। पेट्रोल पर टैक्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सीमा पर देश लगातार कमजोर हो रहा है। मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सीमा से समझौता किया है।” स्वामी के इस ट्वीट पर यूजर अपनी प्रतिकृया भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “अगर इतनी दिक्कत है और सरकार सही से काम नहीं कर रही है तो आप राज्यसभा से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।” एक ने लिखा “स्वामी के मुताबिक उन्हें वित्त मंत्री बना दो सब ठीक हो जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा “सर आपका समय आ गया है मार्गदर्शक मंडल में जाने का।”