Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए बीजेपी ने चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है। झारखंड प्रथम चरण के चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार करते जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्वा सरमा, बाबू लाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रविंद्र कुमार राय, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, स्मृति ईरानी और नायब सिंह सैनी प्रचार करते दिखाई देंगे।
इन दिग्गजों के अलावा बीजेपी की लिस्ट में मोहन चरण माझी, विष्णु देव साय, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, केशव प्रसाद मौर्य, सम्राट चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, चंपई सोरेन, करिया मुंडा, दीपक प्रकाश, बिद्युत बरन महतो, निशिकांत दुबे, ढुल्लू मेहतो, सुवेंदु अधिकारी, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुंकुंद सहाय, सीता सोरेन, रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह औऱ घूरन राम शामिल हैं।