Mallikarjun Kharge Attack PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी को टारगेट किया। उन्होंने बीजेपी की आतंकी पार्टी कह दिया। खड़गे का यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के विरोध में आया है, जिसमें पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। खड़गे ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। उनकी पार्टी ही टेररिस्ट की पार्टी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह लोगों को मारते हैं और लिंचिंग करते है। इतना ही नहीं वह एससी कैटेगरी के लोगों के मुंह पर पेशाब करते हैं। आदिवासियों के साथ में रेप करते हैं और जो ये लोग करते हैं वह इन लोगों को सपोर्ट भी करते हैं। फिर वह दूसरों को दोष देते हैं और पीएम मोदी को ऐसा कहने का कोई भी अधिकार नहीं है। जहां भी उनकी सरकार है। वहां पर अनुसूचित जाति और जनजाति दोनों पर ही अत्याचार होते हैं। फिर वे अत्याचारों के बारे में बात करते रहते हैं। यह आपकी सरकार है, आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
हरियाणा चुनाव की हार पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा चुनाव की हार पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो कुछ भी हुआ है हम उसके लिए मीटिंग कर रहे हैं। एक बार रिपोर्ट आ जाए तो यह बात क्लियर हो जाएगी कि क्या करने की जरूरत है और यह कैसे हुआ। पूरा देश और यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी। लेकिन उसके बाद भी वे कौन से कारक थे जिनकी वजह से कांग्रेस हार गई। जीत के दौरान बहुत से लोग होंगे जो इसका श्रेय लेंगे और हार के दौरान बहुत सारे लोग होंगे जो इसकी आलोचना भी करेंगे।
पीएम मोदी ने क्या कहा
महाराष्ट्र की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का पूरा का पूरा इकोसिस्टम अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह है। यह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच में झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका रिजर्वेशन छीन कर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।