मसूरी भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ पुलिस के घोड़े पर हमला करने पर मामला दर्ज किया गया है। घटना सोमवार दोपहर में एक विरोध प्रदर्शन की है। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी विधायक ने घोड़े पर हमला कर दिया, उसे लाठियों से इतना पीटा कि उसके पैर टूट गया। घायल घोडे़ को तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि घोड़े का पैर काटना पड़ेगा।

देहादून के एसएसपी का कहना है कि जानवर के पैर में बहुत सारी चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि वह जल्दी ठीक नहीं हो पाएगा। उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी घोड़े की स्थिति देखने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे थे। शहर की नेहरू कॉालोनी में भाजपा विधायक और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। वहीं जोशी का ऐसे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है।

साथ ही जोशी ने बताया कि हम लोग शांति से विरोध कर रहे थे, लेकिन वहां डर पैदा करने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान घोड़ हमारी एक पार्टी कार्यकर्ता पर हमला कर दिया, जिसकी छाती में चोट पहुंची। उसके बाद मैंने पुलिसवाले से छड़ी छीनकर छोड़े को दूसरे लोगों पर हमला करने से रोका था।

पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर जोशी और उनके समर्थकों ने घोड़े को लाठी से पीटा है। पुलिस का साथ ही कहना है कि उनके पास घटना की वीडियो है और उसके मुताबिका कार्रवाई की जाएगी।