भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के बीच भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साधने में जुटे हैं। जहां कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को वैक्सीन एक्सपोर्ट करने के मुद्दे पर घेर रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस राजनीतिक फायदों के लिए देश को नुकसान पहुंचा रही है। इस बीच एक टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा वैक्सीन पर बहस करते-करते राज्यों की संख्या पर भिड़ गए। दोनों ने ही एक के बाद एक राज्यों की गलत संख्या बताई और फिर सही कराने के दौरान एक-दूसरे पर जबरदस्त तंज कसे।

क्यों हुई राज्यों पर बहस?: दरअसल, वैक्सीन पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने संबित पात्रा से पूछा था कि भारत में कितने राज्य हैं। इस पर पात्रा ने गलत जवाब देते हुए कहा- “30 राज्य हैं। मैं यहां जीके खेलने नहीं आया हूं। पर भारत में 30 राज्य हैं।” इस पर राधिका खेड़ा हंसने लगी। हालांकि, संबित पात्रा ने तुरंत ही मौके का फायदा उठाते हुए नीचे देखना शुरू कर दिया और हाथ उठाकर जवाब देने का इंतजार करने लगे।

इसी बीच ीोआप तो यह नहीं जानते कि देश में कितने प्रदेश हैं, तो यह भी नहीं जानते होंगे कि एनडीए की कितने राज्यों में सरकारें हैं। आपकी 18 राज्यों में सरकार हैं।” इसके बाद राधिका खेड़ा ने भी गलत जानकारी देते हुए कहा कि भारत में 29 राज्य हैं और 7 यूनियन टेरिटरीज हैं। तेलंगाना 29वां राज्य है।” संबित पात्रा ने राधिका की बात को पकड़ते हुए कहा कि भारत में 28 राज्य हैं, 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

राधिका खेड़ा ने संबित पात्रा पर हमला करते हुए कहा कि आप गूगल करिए टूलकिट पात्रा। अरे टूलकिट पात्रा चुप करो। गूगल ढंग से करना सीखो। नकल के लिए भी अकल की जरूरत है टूलकिट पात्रा। तुम्हारे में वो भी नहीं है।

भारत में कितने राज्य-कितने केंद्र शासित प्रदेश?: बता दें कि भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। 5 अगस्त 2019 से पहले देश में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। हालांकि, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। यानी कुल राज्य 28 हो गए थे और कुल केंद्र शासित प्रदेश 9 हो गए थे। बाद में 26 जनवरी 2020 को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन-दीव को भी मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश कर दिया गया और देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश बचे थे।