भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए महेंद्रगढ़, फरीदाबाद NIT और सिरसा विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बुधवार देर रात जारी की गई लिस्ट के अनुसार, बीजेपी ने महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कंवर सिंह यादव, फरीदाबाद NIT विधानसभा सीट से सतीश फागना और सिरसा विधानसभा सीट से रोहताश जांगड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है।
हरियाणा की महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से राज्य में पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक रामबिलास शर्मा टिकट के दावेदारों में से एक थे लेकिन यहां से बीजेपी ने कंवर सिंह यादव पर दांव लगाया है। रामबिलास शर्मा को इस बात का एहसास था कि बीजेपी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सिरसा विधानसभा सीट से रोहताश जांगड़ा चुनाव मैदान में हैं, वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व गोपाल कांडा कर रहे हैं। गोपाल कांडा बीजेपी की सहयोगी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट– कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में फेतहाबाद सीट से बलवान सिंह दौलतपुरिया, जींद से महाबीर गुप्ता, राई से जय भगवान अंतिल, पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, घरौंदा से सुमिता विर्क, इंद्री से राकेश कुमार कांबोज, पूंदरी से सुलतान सिंह जाडोला, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, कलायत से विकास सहारण, गुहला से देविंदर हंस, पेहोवा से मंदीप सिंह, यमुनानगर से रमन त्यागी, जगाधरी से अक्रम खान, मुलाना से पूजा चौधरी, अंबाला शहर से निर्मल सिंह औऱ पंचकूला से चंद्र मोहन पर भरोसा जताया गया है।
इनके अलावा पटौदी से श्रीमती पर्ल चौधरी, कोसिल से जगदीश यादव, बावल से डॉ. एमए रंगा, नारनौल से राव नरिंदर सिंह और अटेली से अनिता यादव, फरीदाबाद से लाखन कुमार सिंग्ला, बल्लभगढ़ से श्रीमती पराग शर्मा, बड़खल से विजय प्रताप, पृथला से रघुबीर तेवतिया, पलवल से करण दलाल, हाथिन से मोहम्मद इसराइल को चुनाव मैदान में उतारा है।
तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, दादरी से डॉ मनीषा सांगवान, बाधरा से सोमवीर सिंह शेरॉन, लोहारू से राजबीर सिंह फर्तिया, नलवा से अनिल मान, हिसार से राम विलास रारा, बरनाला से राम निवास घोरेला, हांसी से राहुल मक्कड़, आदमपुर से चंद्र प्रकाश, ऐलानाबाद से भारत सिंह बेनीवाल, सिरसा से गोकुल सेठिया, रतिया से जरनैल सिंह के नाम का ऐलान किया है।