Delhi MCD Bypoll Results 2025: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो चुके हैं। कुल 12 सीटों में से भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 तो कांग्रेस एक और एक पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत का दर्ज की है। सबसे बड़े मार्जिन से शालीमार बाग से बीजेपी की उम्मीदवार अनीता जैन ने 10101 वोटों से जीत दर्ज की है। अनीता जैन को यहां 16843 वोट मिले हैं, जबकि उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बबीता राणा महज 6742 वोट पर ही सिमट गईं।

शालीमार बाग बी में कुल 37.53 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं के लिए आरक्षित यह वार्ड नंबर 56, बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता यहीं की पार्षद थीं।

सबसे कम वोटों से जीते आप के उम्मीदवार

नारायणा वार्ड में भी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। आप के उम्मीदवार राजन अरोड़ा महज 148 वोटों से जीते। राजन अरोड़ा को कुल 10423 वोट मिले, वहीं भारतीय जनता पार्टी की कैंडिडेट चंद्रकांता शिवानी को 10275 वोट मिले।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में रेखा सरकार की पहली ‘अग्निपरीक्षा’

क्रम.संख्यावार्डविजेता उम्मीदवारपार्टीवोटमार्जिन
1द्वारका-Bमनीषा देवीभाजपा134089100
2नारायणाराजन अरोड़ाआप10423148
3विनोद नगरसरला चौधरीभाजपा107171769
4अशोक विहारवीना असीजाभाजपा8885407
5ग्रेटर कैलाशअंजुम मंडलभाजपा125878544
6दिचाऊं कलांरेखा रानीभाजपा118142169
7चांदनी महलमोहम्मद इमरानAIFB118144692
8मुंडकाअनिलआप117401577
9संगम विहार-Aसुरेश चौधरीकांग्रेस127663628
10दक्षिण पुरीराम स्वरूपआप123722262
11शालीमार बाग-Bअनीता जैनभाजपा165489806
12चांदनी चौकसुमन कुमार गुप्ताभाजपा78251182

कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्लॉक को भी मिली गुड न्यूज

एमसीडी के उपचुनाव में कांग्रेस को भी गुड न्यूज मिली है। पार्टी ने संगम विहार सीट से जीत हासिल की है। पार्टी के कैंडिडेट सुरेश चौधरी ने 3628 मतों से जीत हासिल की है। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव से पहले यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी। वहीं, दिल्ली नगर निगम चुनाव में चांदनी महल वार्ड पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले देखने को मिला। यहां से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने 4600 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की है।

क्यों कराए गए थे एमसीडी उपचुनाव?

दिल्ली विधानसभा और लोकसभा के लिए कई पार्षदों के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीटों को भरने के लिए एमसीडी उपचुनाव कराए गए थे। मतदान 30 नवंबर को हुआ था। 12 वार्डों में 26 महिलाओं सहित कुल 51 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 580 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग…