Bihar Result 2024 Full List of Winning Candidates: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती की गयी। बिहार की चारों विधानसभा सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। इमामगंज में हम, बेलागंज में जेडीयू, रामगढ़ में बीजेपी और तरारी में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। आइये जानते हैं बिहार उपचुनाव की सभी चार सीटों पर किसे मिली जीत और किसकी हुई हार।

Bihar By Election Result 2024 LIVE: बिहार उपचुनाव में NDA ने मारा जीत का चौका, सभी 4 सीटों पर जमाया कब्जा

इन प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम

विधानसभा सीट विजेता पार्टी वोट
तरारीविशाल प्रशांत बीजेपी78,755
इमामगंजदीपा कुमारीहम 53,435
रामगढ़ अशोक कुमारबीजेपी62,257
बेलागंज मनोरमा देवी जेडीयू73,334

इन प्रत्याशियों को मिली हार

विधानसभा सीट प्रत्याशी पार्टी वोट
तरारी राजू यादव CPI (ML)68,143
इमामगंज रौशन कुमार RJD47,490
रामगढ़ सतीश कुमार BSP60,895
बेलागंज विश्वनाथ कुमार सिंहRJD51,943