बिहार में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुक्ता देखी जा सकती है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती जा रही है। कई पोलिंग बूथों पर सुबह-सुबह ही लंबी कतारें नजर आ रही हैं।

नरेेंद्र मोदी ने सोशल साइट ट्विटर पर कुछ इस अंदाज़ में की मतदान करने की अपील..

LIVE Updates के लिए यहां देखें… 
4:43 pm: जहानाबाद में वोटिंग खत्म
3:15 pm: दोपहर 2 बजे तक 46.99% वोटिंग की गई रिकॉर्ड।
1:45 pm: अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर यह ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मेरे जानकारी के मुताबिक बिहार चुनाव 2015 में नरेंद्र मोदी की बहुत बुरी हार होगी और नीतीश कुमार की जीत।
1:30 pm: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि नीतीश कुमार की शानदार जीत होगी और नरेंद्र मोदी की उतनी ही बुरी हार।
12:15 pm:12 बजे तक हुई 29.92% वोटिंग
11:40 am:सुबह 11 बजे तक हुई 36.27% वोटिंग
10:45 am:

10:20 am:

 

9:35 am:

 

9:30 am: आज सुबह 9 बजे तक 10.76% वोटिंग हो चुकी है।
सुरक्षा के लिहाज से महत्त्वपूर्ण छह नक्सल प्रभावित जिलों के 32 निर्वाचन क्षेत्रों में 456 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। ये जिले हैं कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया।
 

दूसरे चरण का निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि ये छह जिले बहुत हद तक नक्सवाल की चपेट में हैं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए 23 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान एक और दो घंटा पहले खत्म होगा।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि सभी 32 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा।

11 निर्वाचन क्षेत्रों में दिन में तीन बजे तक और 12 में चार बजे तक और बाकी नौ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 86,13,870 मतदाता हैं और मैदान में 456 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें 32 महिलाएं हैं।

कुल 9,119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और राज्य पुलिस की कुल 993 कंपनियां तैनात रहेंगी। गया में 334 कंपनियां, रोहतास में 201 और औरंगाबाद में 193 कंपनियां तैनात की गई हैं।

सभी सीटों पर मुकाबला बेहद तीखा है। इमामगंज (सुरक्षित एससी सीट) पर सबकी नजर है, जहां ‘हम’ के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सीधा मुकाबला निवर्त्तमान विधानसभा के अध्यक्ष जदयू के उदय नारायण चौधरी से है।

चौधरी इस सीट पर पांच बार जीत चुके हैं। मांझी जहानाबाद में मखदुमपुर से भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार (गया शहर), भगवा पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख गोपाल नारायण सिंह (नवीनगर) और राज्य के मंत्री जय कुमार सिंह (दिनारा) समेत अन्य नेताओं के भविष्य का फैसला इसी चरण से होगा।

भाजपा विरोधी गठबंधन के लिए इस चरण में काफी कुछ दांव पर टिका है क्योंकि पिछले चुनाव में 32 में अधिकतर सीटें जदयू के खाते में गई थीं।

2010 में जदयू ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी इसके अलावा भाजपा को 10, राजद को दो और एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। इस बार जदयू और राजद ने 13-13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बाकी छह सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।