Nitish Kumar Oath Taking Ceremony Updates: बिहार राजभवन में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों को एक महीने में बंपर रोजगार देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को सीएम बनाना चाहिए था।
नीतीश कुमार क्या बोले:
नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले दो महीनों से हालात ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा को सपोर्ट दिया लेकिन वो हमें ही हराने में लगे थे। हमारी यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा लेकिन अब हम भी विपक्ष में हैं।
मोदी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। उन्होंने कहा, हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 2020 में सीएम नहीं बनना चाहता था। 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है।
शपथ ग्रहण से पहले पटना में BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।
वहीं आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जदयू और आरजेडी की सरकार को जनादेश की घर वापसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ शपथ ही नहीं लेगी बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के लिए मिले जनादेश की घर वापसी हो रही है।
जानकारी है कि नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें आरजेडी के 16, जदयू के 13 मंत्री हो सकते हैं। वहीं एक हम के और दो कांग्रेस के भी मंत्री हो सकते हैं। इससे साफ है कि इस बार भी नीतीश सरकार में आरजेडी का दबदबा होगा।
इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गैर कांग्रेसी नेता रहे हैं। उनकी राजनीति गैर-कांग्रेसवाद के इर्द-गिर्द है। क्या यह विचारधारा अब खत्म हो गई? भ्रष्टाचार और गैर-कांग्रेसवाद से समझौता हो गया है? नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कांग्रेसवाद का पक्ष लिया। इसके लिए बधाई, लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देंगे।
Bihar Political Crisis Live: भाजपा से सियासी ब्रेकअप के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स-
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को 2020 चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था ।
बिहार में नयी महागठबंधन सरकार का जश्न मनाने के लिए सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के बंगले और राजभवन के बाहर शपथ लेने वाली राजद-जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित समर्थक सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हो गए। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश ने बिहार में भाजपा को उसी दवा का स्वाद चखाया है जो उसने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने के लिए इस्तेमाल किया था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की सियासी उठापटक पर कहा कि भाजपा ने अहंकार का प्रदर्शन किया है और यह बात किसी से छिपी नहीं है।
महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम आवास पहुंचे हैं जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ” 2020 में नीतीश कुमार सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें इसके लिए दवाब डाला। आरसीपी सिंह जेडीयू में भाजापा के एक एजेंट के तौर पर आए थे। हम इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं।”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है।
ललन सिंह ने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन का नहीं कर रही थी। 2020 के चुनाव में भाजपा ने हमारे खिलाफ साजिश रची।
तेजस्वी ने कहा- बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। एक महीने के अंदर हम गरीबों और युवाओं को बंपर जॉब देंगे।
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वह बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को एक महीने में बंपर रोजगार देंगे। भाजपा पर हमलावर तेजस्वी ने कहा कि भगवा दल समाजवादी राजनीति को खत्म करने की साजिश रच रहा था।
गिरिराज सिंह ने कहा कि 'पलटूराम' अब 'कल्टूराम' बन गए हैं, लालू यादव ने ट्वीट कर उन्हें एक बार 'सांप' कहा था।
2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, “नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?”
नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद कहा कि हमने भाजपा को सपोर्ट दिया लेकिन वो हमें ही हराने में लगे थे।
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
#WATCH Bihar CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav greet each other after the oath-taking ceremony, in Patna pic.twitter.com/fUlTz9nGHS
— ANI (@ANI) August 10, 2022
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार में नौजवानों के लिए काम करने के लिए आए हैं।
नीतीश कुमार ने राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान बिहार के तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन पहुंचे।
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ राजभवन में पहुंचे हैं। वहीं उनके साथ तेजस्वी की पत्नी भी मौजूद रहीं।
HAM पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि है हमने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है, हमारी पार्टी को सरकार में दो मंत्री पद मिलने चाहिए।”
बुधवार को नीतीश सरकार बनने के बाद महागठबंधन की तरफ से विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पटना में BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। 'अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का' ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।
पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
#WATCH बिहार: पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए।#BiharPoliticalCrisis pic.twitter.com/mOMaW3r7mz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2022
पटना में राजद राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि इस नई सरकार में 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बढ़ती सांप्रदायिकता से परेशान लोगों के लिए यह सरकार उम्मीद की एक किरण है। पीएम मोदी के खिलाफ देश की जनता में जागरूकता फैल रही है।
बीमारी के चलते आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक खराब सेहत के चलते वे दिल्ली से पटना नहीं जाएंगे।
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जदयू और आरजेडी की सरकार को जनादेश की घर वापसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ शपथ ही नहीं लेगी बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के लिए मिले जनादेश की घर वापसी हो रही है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जायसवाल ने कहा, “बिहार में अगर शराबकांड में लोगों की मौत होगी तो हम तो सवाल पूछेंगे ही। हम आखिर क्यों नहीं सीएम नीतीश से इसपर बात करेंगे। इन घटनाओं को लेकर हम उनके सामने बात रखते थे, और यह बातें उन्हें चुभती थीं।”
भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गैर कांग्रेसी नेता रहे हैं। उनकी राजनीति गैर-कांग्रेसवाद के इर्द-गिर्द है। क्या यह विचारधारा अब खत्म हो गई? भ्रष्टाचार और गैर-कांग्रेसवाद से समझौता हो गया है? नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कांग्रेसवाद का पक्ष लिया। इसके लिए बधाई, लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें आरजेडी के 16, जदयू के 13 मंत्री हो सकते हैं। वहीं एक हम के और दो कांग्रेस के भी मंत्री हो सकते हैं। इससे साफ है कि इस बार भी नीतीश सरकार में आरजेडी का दबदबा होगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक पुराने ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा, “सांप आपके घर घुस गया है।”
दरअसल 3 अगस्त 2017 को लालू यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया था, “नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?”
पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पाला बदलने में नीतीश कुमार माहिर हैं। उनकी मंशा इधर उधर की रहती है। लेकिन अब जनता का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार इस कदम पर उनके राजनीतिक करियर पर निशाना साधते हुए कहा, एंटी इनकंबेंसी और अकाउंटेबिलिटी से दूर भागने के लिए नीतीश कुमार बदलते हैं साथी।
पिछले कई दिनों की बिहार में सियासी उठापटक के बाद आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को अपना इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा देने के साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश ने बुधवार को 8वीं बार राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ली।