Nitish Kumar Oath Taking Ceremony Updates: बिहार राजभवन में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों को एक महीने में बंपर रोजगार देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को सीएम बनाना चाहिए था। 

नीतीश कुमार क्या बोले:

नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले दो महीनों से हालात ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा को सपोर्ट दिया लेकिन वो हमें ही हराने में लगे थे। हमारी यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा लेकिन अब हम भी विपक्ष में हैं।

मोदी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। उन्होंने कहा, हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 2020 में सीएम नहीं बनना चाहता था। 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है।

शपथ ग्रहण से पहले पटना में BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी। 

वहीं आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जदयू और आरजेडी की सरकार को जनादेश की घर वापसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ शपथ ही नहीं लेगी बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के लिए मिले जनादेश की घर वापसी हो रही है।

जानकारी है कि नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें आरजेडी के 16, जदयू के 13 मंत्री हो सकते हैं। वहीं एक हम के और दो कांग्रेस के भी मंत्री हो सकते हैं। इससे साफ है कि इस बार भी नीतीश सरकार में आरजेडी का दबदबा होगा।

इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गैर कांग्रेसी नेता रहे हैं। उनकी राजनीति गैर-कांग्रेसवाद के इर्द-गिर्द है। क्या यह विचारधारा अब खत्म हो गई? भ्रष्टाचार और गैर-कांग्रेसवाद से समझौता हो गया है? नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कांग्रेसवाद का पक्ष लिया। इसके लिए बधाई, लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देंगे।

Live Updates

Bihar Political Crisis Live: भाजपा से सियासी ब्रेकअप के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स-

22:10 (IST) 10 Aug 2022
सुशील मोदी को बनाना चाहिए था सीएम- नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को 2020 चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था ।

19:55 (IST) 10 Aug 2022
राजद-जदयू के समर्थकों ने मनाया जश्न

बिहार में नयी महागठबंधन सरकार का जश्न मनाने के लिए सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के बंगले और राजभवन के बाहर शपथ लेने वाली राजद-जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित समर्थक सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हो गए। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।

19:53 (IST) 10 Aug 2022
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- नीतीश ने भाजपा को एमपी-महाराष्ट्र वाली दवा का स्वाद चखाया

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश ने बिहार में भाजपा को उसी दवा का स्वाद चखाया है जो उसने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने के लिए इस्तेमाल किया था।

19:26 (IST) 10 Aug 2022
शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा भाजपा पर निशाना

शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की सियासी उठापटक पर कहा कि भाजपा ने अहंकार का प्रदर्शन किया है और यह बात किसी से छिपी नहीं है।

18:08 (IST) 10 Aug 2022
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम आवास पहुंचे हैं जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

17:09 (IST) 10 Aug 2022
सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं हम- ललन सिंह

ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, " 2020 में नीतीश कुमार सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें इसके लिए दवाब डाला। आरसीपी सिंह जेडीयू में भाजापा के एक एजेंट के तौर पर आए थे। हम इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं।"

16:45 (IST) 10 Aug 2022
गिरिराज सिंह बोले- सांप आपके घर में घुस गया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है।

16:15 (IST) 10 Aug 2022
2020 में हमारे खिलाफ साजिश रची- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन का नहीं कर रही थी। 2020 के चुनाव में भाजपा ने हमारे खिलाफ साजिश रची।

16:03 (IST) 10 Aug 2022
एक महीने में युवाओं को बंपर जॉब देंगे- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा- बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। एक महीने के अंदर हम गरीबों और युवाओं को बंपर जॉब देंगे।

15:58 (IST) 10 Aug 2022
बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं- तेजस्वी

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वह बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को एक महीने में बंपर रोजगार देंगे। भाजपा पर हमलावर तेजस्वी ने कहा कि भगवा दल समाजवादी राजनीति को खत्म करने की साजिश रच रहा था।

15:51 (IST) 10 Aug 2022
'पलटूराम' अब 'कल्टूराम' बन गए- गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा कि 'पलटूराम' अब 'कल्टूराम' बन गए हैं, लालू यादव ने ट्वीट कर उन्हें एक बार 'सांप' कहा था।

15:15 (IST) 10 Aug 2022
पीएम पद की दावेदारी पर क्या कहा नीतीश कुमार ने

2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, "नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?"

14:27 (IST) 10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने क्या कहा-

नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद कहा कि हमने भाजपा को सपोर्ट दिया लेकिन वो हमें ही हराने में लगे थे।

14:23 (IST) 10 Aug 2022
शपथ के बाद तेजस्वी यादव ने छुए नीतीश कुमार के पैर

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

https://twitter.com/ANI/status/1557287035547033602

14:20 (IST) 10 Aug 2022
तेज प्रताप यादव क्या बोले-

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार में नौजवानों के लिए काम करने के लिए आए हैं।

14:11 (IST) 10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने सीएम और तेजस्वी यादव ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार ने राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान बिहार के तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन पहुंचे।

13:56 (IST) 10 Aug 2022
राजभवन पहुंते तेजस्वी यादव

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ राजभवन में पहुंचे हैं। वहीं उनके साथ तेजस्वी की पत्नी भी मौजूद रहीं।

13:13 (IST) 10 Aug 2022
मांझी की मांग- हमें मिले दो मंत्री पद

HAM पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि है हमने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है, हमारी पार्टी को सरकार में दो मंत्री पद मिलने चाहिए।"

12:48 (IST) 10 Aug 2022
महागठबंधन की तरफ से विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

बुधवार को नीतीश सरकार बनने के बाद महागठबंधन की तरफ से विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

12:13 (IST) 10 Aug 2022
भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन बोले- "नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं"

पटना में BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, "नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। 'अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का' ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

12:06 (IST) 10 Aug 2022
पटना में नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे

पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1557247919031742464

12:03 (IST) 10 Aug 2022
10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा: RJD

पटना में राजद राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि इस नई सरकार में 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बढ़ती सांप्रदायिकता से परेशान लोगों के लिए यह सरकार उम्मीद की एक किरण है। पीएम मोदी के खिलाफ देश की जनता में जागरूकता फैल रही है।

12:01 (IST) 10 Aug 2022
नीतीश की नई सरकार में लालू नहीं हो सकेंगे शामिल

बीमारी के चलते आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक खराब सेहत के चलते वे दिल्ली से पटना नहीं जाएंगे।

11:37 (IST) 10 Aug 2022
ये जनादेश की घर वापसी- आरजेडी सांसद

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जदयू और आरजेडी की सरकार को जनादेश की घर वापसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ शपथ ही नहीं लेगी बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के लिए मिले जनादेश की घर वापसी हो रही है।

11:30 (IST) 10 Aug 2022
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार इन बातों से असहज थे

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जायसवाल ने कहा, "बिहार में अगर शराबकांड में लोगों की मौत होगी तो हम तो सवाल पूछेंगे ही। हम आखिर क्यों नहीं सीएम नीतीश से इसपर बात करेंगे। इन घटनाओं को लेकर हम उनके सामने बात रखते थे, और यह बातें उन्हें चुभती थीं।"

10:44 (IST) 10 Aug 2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- बधाई हो...

भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गैर कांग्रेसी नेता रहे हैं। उनकी राजनीति गैर-कांग्रेसवाद के इर्द-गिर्द है। क्या यह विचारधारा अब खत्म हो गई? भ्रष्टाचार और गैर-कांग्रेसवाद से समझौता हो गया है? नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कांग्रेसवाद का पक्ष लिया। इसके लिए बधाई, लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देंगे।

10:26 (IST) 10 Aug 2022
इस बार नीतीश सरकार में हो सकता है RJD का दबदबा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें आरजेडी के 16, जदयू के 13 मंत्री हो सकते हैं। वहीं एक हम के और दो कांग्रेस के भी मंत्री हो सकते हैं। इससे साफ है कि इस बार भी नीतीश सरकार में आरजेडी का दबदबा होगा।

10:19 (IST) 10 Aug 2022
लालू यादव के पुराने ट्वीट पर गिरिराज सिंह का जवाब

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक पुराने ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा, "सांप आपके घर घुस गया है।"

दरअसल 3 अगस्त 2017 को लालू यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया था, "नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?"

09:48 (IST) 10 Aug 2022
Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले-

पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पाला बदलने में नीतीश कुमार माहिर हैं। उनकी मंशा इधर उधर की रहती है। लेकिन अब जनता का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।

09:24 (IST) 10 Aug 2022
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार इस कदम पर उनके राजनीतिक करियर पर निशाना साधते हुए कहा, एंटी इनकंबेंसी और अकाउंटेबिलिटी से दूर भागने के लिए नीतीश कुमार बदलते हैं साथी।

पिछले कई दिनों की बिहार में सियासी उठापटक के बाद आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को अपना इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा देने के साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश ने बुधवार को 8वीं बार राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ली।