Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में राजनीति हलचल तेज हो गई है। NDA के बहुमत के बाद नीतीश कुमार ही सीएम होंगे या बीजेपी से किसी को सीएम बनाया जाएगा, इस पर संस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।
एनडीए की प्रचंड जीत: 202 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए विजयी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को 89 सीटें मिलीं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीटें जीतीं। चिराग पासवान की एलजेपी-आरवी ने 19 सीटें जीतीं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गया। राष्ट्रीय जनता दल ने 25 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस पार्टी महज 6 ही सीटें जीत पाई। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए को फैसला करना है। भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।
किसका कितना रहा वोट प्रतिशत: एनडीए को 46.52% वोट मिले। यह महागठबंधन के 37.64% वोटों से कहीं ज्यादा था। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को 20.08% वोट मिले, उसके बाद जेडी(यू) को 19.26%, एलजेपी (RV) को 4.97%, हम (S) को 1.18% और आरएलएम को 1.03% वोट मिले। महागठबंधन में आरजेडी को 23%, कांग्रेस को 8.71%, वामपंथी दलों को 4.18%, वीआईपी को 1.38% और आईआईपी को 0.37% वोट मिले। कांग्रेस अपने अब तक के सबसे कम वोटों (2010 में 4 सीटें) से बाल-बाल बच गई। आरजेडी का सबसे खराब प्रदर्शन भी 2010 में ही रहा था।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है- राहुल गांधी
वहीं, बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
महुआ से तेज प्रताप तीसरे नंबर पर
महुआ विधानसभा सीट पर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी आगे चल रही है। लोजपा नेता संजय कुमार सिंह 3,000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राजद के बागी और तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप 26,000 से ज़्यादा वोटों से तीसरे स्थान पर हैं।
बख्तियारपुर सीट पर करीबी मुकाबला
बिहार की बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर लोजपा राम विलास और राजद के बीच करीबी मुकाबला चल रहा है। यहां लोजपा राम विलास के अरुण कुमार 488 वोटों से आगे चल रहे हैं। बख्तियारपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण कुमार को 77844 मिले हैं जबकि उनके सामने चुनाव लड़े राजद के अनिरुद्ध कुमार को अभी तक 77356 मत प्राप्त हुए हैं।
तेजस्वी यादव राघोपुर से पिछड़े
चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार, राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार से 30 में से 10 राउंड की मतगणना के बाद 3,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
नरकटिया चुनाव परिणाम LIVE: नरकटिया सीट पर करीबी मुकाबला
बिहार की नरकटिया विधानसभा सीट पर जदयू और राजद के बीच बेहद करीबी मुकाबला चल रही है। यहां जदयू के विशाल कुमार 50,595 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। उनके और राजद के शमीम अहमद के बीच 629 वोटों का अंतर है। शमीम अहमद को अभी तक 49966 वोट मिल चुके हैं।
बीजेपी 91 और जदयू 81 सीटों पर आगे
एनडीए अब 200 के आंकड़े को पार कर चुका है, भाजपा और जदयू क्रमशः 91 और 81 सीटों पर आगे हैं। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राजद बिहार विधानसभा चुनावों में अपने दूसरे सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है।
चिराग पासवान की पार्टी इन सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, एनडीए के घटक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ी गई 28 सीटों में से 20 पर आगे थी। उसके उम्मीदवार गोविंदगंज, बेलसंड, सुगौली, बहादुरगंज, कसबा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहां, दरौली, महुआ, परबत्ता, नाथनगर, फतुहा, डेहरी, ओबरा, शेरघाटी, बोधगया, रजौली और गोबिंदपुर सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: एनडीए 200 पार
एनडीए ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए कुल 243 सीटों में से 203 पर आगे है। भाजपा 91 सीटों पर आगे, जदयू 81, लोजपा (रालोद) 21, हम (एस) 5, रालोद 4। है।
एनडीए खेमे में जश्न का माहौल
बिहार चुनाव के रुझानों से NDA खेमे में जश्न का माहौल है। जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार के 3-4 बजे पहुंचने की चर्चा है।
Bihar Assembly Election Result: कांंग्रेस चार सीटों पर आगे, एक पर सिर्फ 751 वोट का अंतर
बिहार में कांग्रेस पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। इन सीटों में वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट पर भी शामिल है, जहां मार्जिन सिर्फ 751 वोटों का है। इसके अलावा कांग्रेस किशनगंज, मनिहारी और बेगूसराय सीट पर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें: क्या AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को ‘कट्टरपंथी’ कहना तेजस्वी यादव को भारी पड़ा?
छपरा सीट से खेसारी लाल यादव पीछे
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छठे राउंड की काउंटिंग के बाद 2094 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए है।
मोकामा से अनंत सिंह 21682 वोटों से आगे
मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 19 राउंड की काउटिंग के बाद 21682 वोटों से आगे चल रहे हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव 351 वोटों से आगे
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आठवें राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 351 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly Election Result: किशनगंज में कांग्रेस आगे
किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। यहां कांग्रेस पार्टी के क़मरूल होदा को 43,981 वोट मिले हैं। वह 10,497 वोटों से आगे चल रही है। यहां दूसरे नंंबर पर बीजेपी की स्वीटी सिंह हैं, उन्हें 33484 वोट मिले हैं जबकि तीसरे स्थान पर AIMIM के शम्स अग़ाज़ है। शम्स अग़ाज़ को 27766 वोट मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू में बीजेपी का जलवा कायम है।
लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाया- मैथिली ठाकुर
अलीनगर से आगे चल रहीं गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर कहती हैं, “मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है। यह उनकी भी जीत है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो काम किया है, उससे मुझे अपने सफर में बहुत मदद मिली है। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार है और एनडीए पर उनका भरोसा है। यह (अलीनगर) निश्चित रूप से सीतानगर बनेगा।”
: नगरोटा और डम्पा में भाजपा, एमएनएफ की जीत
बिहार चुनाव की मतगणना के साथ-साथ 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की भी मतगणना जारी है। अब तक दो सीटों – जम्मू-कश्मीर की नगरोटा और मिज़ोरम की डम्पा – के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा की देवयानी राणा ने नगरोटा उपचुनाव में 24647 वोटों से जीत हासिल की है, जबकि एमएनएफ के आर लालथंगलियाना ने डम्पा सीट पर 562 वोटों से जीत हासिल की है।
इन चार सीटों पर AIMIM के प्रत्याशी आगे
जोकीहाट, कोचाधामन, ठाकुरगंज, अमौर और बैसी में AIMIM के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: एनडीए 197 सीटों पर आगे
दोपहर 1:05 बजे, एनडीए के अनुसार, एनडीए 197 सीटों पर आगे चल रहा था। भाजपा ने अपनी बढ़त 90 सीटों तक बढ़ा दी, जबकि जेडी(यू) 79 सीटों की बढ़त के साथ स्थिर दिख रही थी। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक मुश्किल में था क्योंकि राजद एकमात्र घटक दल था जिसने दहाई के आंकड़े (30) की बढ़त हासिल की। एनडीटीवी के अनुसार, कांग्रेस और सीपीआई(एमएल) चार-चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे।
बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मैथिली ठाकुर 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही- मैथिली ठाकुर
24वें राउंड की मतगणना के बाद , बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। चुनाव से पहले, उन्होंने कहा था कि अगर वह इस सीट से जीतीं, तो वह इस क्षेत्र का नाम बदलने की मांग करेंगी। उन्होंने कहा था कि इस क्षेत्र का नाम बदलकर देवी सीता के नाम पर ‘जानकी नगर’ या ‘मिथिला नगर’ रखा जाएगा।
Bihar Chunav Parinam: किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में बीजेपी को 87 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। नीतीश कुमार की जेडीयू को 75 सीटें मिल रही हैं और आरजेडी को 35 सीटों पर बढ़त दिख रही है।
प्रशांत किशोर की जनसुराज एक भी सीट पर नहीं बना पाई बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी एक भी सीट पर बढ़त बनाते हुए नहीं दिख रही है।
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा अपनी-अपनी सीटों से आगे
नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के दोनों उप-मुख्यमंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर (9/30 राउंड) में 11,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि विजय कुमार सिन्हा लखीसराय (7/34 राउंड) में 6,000 से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा कार्यकर्ता पटना पार्टी मुख्यालय में लड्डू और ढोल बजाकर 4.5 घंटे की मतगणना के बाद रुझानों के अनुसार भारी जनादेश का जश्न मना रहे हैं।
चार सीटों पर AIMIM आगे
बिहार की जोकीहाट, कोचाधमान, आमौर और बाइसी विधानसभा सीट पर ओवसी की पार्टी आगे चल रही है।
जोकीहाट(50)-मोहम्मद मुर्शिद आलम
कोचाधामन(55)-एमडी. सरवर आलम
अमौर(56)-अख्तरुल ईमान
बैसी(57) गुलाम सरवर
तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे निकले
छठे राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आगे निकल गए हैं।
कांग्रेस केवल 6 सीटों पर आगे
राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ अभियान पूरी तरह से विफल होता दिख रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद के रुझानों को देखते हुए, कांग्रेस का दहाई के आंकड़े तक भी पहुंचना मुश्किल है। दोपहर 12:15 बजे, कांग्रेस केवल 6 सीटों पर आगे चल रही थी, जो उसके इंडिया ब्लॉक सहयोगी राजद और भाकपा (माले) से कम थी।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: भाकपा माले सात सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में भाकपा माले सात सीटों पर आगे चल रही है। दरौंदा से अमरनाथ यादव फुलवारी से गोपाल रविदास पालीगंज से संदीप सौरभ आरा से कयामुद्दीन अंसारी डुमरांव से अजीत कुमार सिंह काराकाट से अरुण सिंह घोसी से रामबली यादव आगे चल रहा है
खेसारी लाल यादव छपरा से पीछे
छपरा से राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे लोकप्रिय गायक खेसारी लाल इस सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि उनकी भाजपा प्रतिद्वंद्वी छोटी कुमारी उनसे 2,000 से अधिक मतों से आगे हैं।
एआईएमआईएम बिहार में 3 सीटों पर आगे
ईसीआई के मतगणना आंकड़ों के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम बिहार में 3 सीटों – कोचाधामन, अमौर, बैसी – पर आगे है।
आरा सीट पर क्यामुद्दीन अंसारी आगे
बिहार की आरा विधानसभा सीट पर भाकपा माले के क्यामुद्दीन आगे चल रहे हैं। उन्हें 26876 वोट मिले हैं जबकि भाजपा संंजय सिंह टाइगर को 22431 मिल चुके हैं।
