Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में राजनीति हलचल तेज हो गई है। NDA के बहुमत के बाद नीतीश कुमार ही सीएम होंगे या बीजेपी से किसी को सीएम बनाया जाएगा, इस पर संस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।
एनडीए की प्रचंड जीत: 202 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए विजयी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को 89 सीटें मिलीं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीटें जीतीं। चिराग पासवान की एलजेपी-आरवी ने 19 सीटें जीतीं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गया। राष्ट्रीय जनता दल ने 25 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस पार्टी महज 6 ही सीटें जीत पाई। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए को फैसला करना है। भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।
किसका कितना रहा वोट प्रतिशत: एनडीए को 46.52% वोट मिले। यह महागठबंधन के 37.64% वोटों से कहीं ज्यादा था। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को 20.08% वोट मिले, उसके बाद जेडी(यू) को 19.26%, एलजेपी (RV) को 4.97%, हम (S) को 1.18% और आरएलएम को 1.03% वोट मिले। महागठबंधन में आरजेडी को 23%, कांग्रेस को 8.71%, वामपंथी दलों को 4.18%, वीआईपी को 1.38% और आईआईपी को 0.37% वोट मिले। कांग्रेस अपने अब तक के सबसे कम वोटों (2010 में 4 सीटें) से बाल-बाल बच गई। आरजेडी का सबसे खराब प्रदर्शन भी 2010 में ही रहा था।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है- राहुल गांधी
वहीं, बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
बेलागंज सीट से मनोरमा देवी ने जीत हासिल की
बेलागंज विधानसभा सीट से जेडीयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी ने 2882 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
हरनौत विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी हरि नारायण सिंह ने 48335 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
साहेबगंज से जीते बीजेपी के राजू कुमार सिंह
साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजू कुमार सिंह ने 13522 से जीत दर्ज की।
मधुबन सीट बीजेपी ने जीती
मधुबन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राणा रणधीर ने 5492 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
अनंत सिंह ने मोकामा से 28206 के अंतर से जीत दर्ज की
जेल में बंद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने 26 राउंड की मतगणना के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र से 28206 के अंतर से जीत हासिल की।
राघोपुर से तेजस्वी यादव ने फिर बनाई बढ़त
राघोपुर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 19वें राउंड की काउंटिंग में 1186 वोटों से बढ़त बना ली है।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: दो सीटों पर कांग्रेस आगे
कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिनमें से सिर्फ़ दो पर ही आगे चल रही है। किशनगंज में मोहम्मद क़मरुल होदा 74,964 वोटों के साथ 22,083 वोटों से आगे हैं, जबकि भागलपुर में अजीत शर्मा 443 वोटों के मामूली अंतर से आगे हैं। इस बीच, व्यापक तस्वीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) का दबदबा दिखाती है। भाजपा 94 सीटों और जदयू 84 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मज़बूती से आगे चल रहा है। इस बीच, कांग्रेस की महागठबंधन सहयोगी राजद फिलहाल 25 सीटों पर आगे चल रही है।
गोपालपुर में जदयू की जीत तय
बिहार की गोपालपुर विधानसभा सीट पर जदयू के शैलेश कुमार की जीत तय है। वह 40,171 वोटों से आगे चल रहे हैं। जदयू प्रत्याशी को 77,081 वोट मिल चुके हैं। यहां वीआईपी के प्रेम सागर को 36,910 वोट मिले हैं।
अलौली से जीते जेडीयू उम्मीदवार राम चंद्र सदा
अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार राम चंद्र सदा ने 35732 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 15/30 राउंड की मतगणना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 4345 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
कल्याणपुर सीट से जीते जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी
कल्याणपुर विधानसभा सीट से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महेश्वर हजारी ने 38586 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के 28 हजार से अधिक वोटों से जीत गये हैं। उनके समर्थक उनके आवास पर जश्न मना रहे हैं। अनंत सिंह ने राजद की वीणा देवी को हराया है।
हिलसा में शक्ति सिंह यादव पीछे
बिहार में हिलसा विधानसभा सीट पर जदयू के कृष्ण मुरारी शरण 3931 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 60388 वोट मिल चुके हैं।
पटना में जश्न मना रहे बीजेपी कार्यकर्ता
बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की तरफ अग्रसर है। रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ता पटना में जश्न मना रहे हैं।
अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू
मोकामा सीट से चुनाव जीते अनंत सिंह के आवास पर उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे संजय कुमार झा
रुझानों में बहुमत के बीच संजय कुमार झा नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने दी तेजस्वी यादव को सलाह
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा – मैं तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें अगले 10 या 20 साल सत्ता में आना है, तो उन्हें अपना तरीका बदलना होगा। उन्हें और उनके लोगों के व्यवहार को बदलना होगा… SIR कोई मुद्दा ही नहीं था। उन्हें ज़मीनी हक़ीक़त पता होनी चाहिए। बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है।
हरनौत विधानसभा जीती जदयू
बिहार की हरनौत विधानसभा सीट पर जदयू के हरि नारायण सिंह जीत गए हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस के अरुण कुमार को हराया।
चैनपुर विधानसभा सीट पर जमा खान आगे
बिहार की चैनपुर विधानसभा सीट पर जदयू के जमा खान आगे चल रहे हैं। जमां खान को अभी 27,708 वोट मिल चुके हैं और राजद के बृज किशोर बिंद को 21899 वोट मिले हैं।
जीतन राम मांझी की पार्टी इन पांच सीटों पर आगे
बिहार चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी हम सेक्युलर पांच सीटों पर आगे चल रही है। हम सेक्युलर कुटुंंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, अत्री और सिंकरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
तेजस्वी यादव 4570 वोटों से पीछे
राघोपुर विधानसभा सीट तेजस्वी यादव 12 राउंड के बाद 4570 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के सतीश कुमार यादव को अभी तक 48453 वोट मिल चुके हैं। राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को यहां अभी तक 43883 वोट मिले हैं।
जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
चुनाव अधिकारी के मुताबिक, तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: कांग्रेस केवल चार सीटों पर आगे
ईसीआई द्वारा दोपहर 3 बजे साझा किए गए डेटा में सत्तारूढ़ एनडीए के पक्ष में रुझान दिखाई दे रहे हैं, जिसमें भाजपा 92 सीटों पर आगे चल रही है, जेडीयू 83 और चिराग पासवान 29 सीटों में से 20 पर आगे चल रहे हैं। इस बीच, महागठबंधन पीछे चल रहा है, राजद केवल 26 सीटों पर और कांग्रेस केवल चार सीटों पर आगे है।
आरजेडी सांसद को रुझान में बदलाव की उम्मीद
रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए की बड़ी जीत के संकेत मिलने के बावजूद, राजद सांसद मनोज झा को उम्मीद है कि जनादेश बदल सकता है। उन्होंने मीडिया से कहा, “एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया है कि 65-70 से ज़्यादा सीटों पर जीत का अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह तो शुरुआती रुझान है, हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।”
Bihar Chunav Parinam: 204 सीटों पर आगे चल रहा एनडीए
बिहार चुनावों में भारी जीत की ओर अग्रसर एनडीए अब कुल 243 विधानसभा सीटों में से 204 पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन (एमजीबी) की संख्या लगातार नीचे की ओर जा रही है और वर्तमान में उसके खाते में 33 सीटें हैं।
जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास- जेडीयू
एनडीए की बढ़त 200 के पार होने के बाद जेडीयू ने कहा, ‘जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास, जीता है एनडीए, जीता है बिहार।’
तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे
राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव अब राघोपुर सीट पर लगभग 5,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
पटना में बीजेपी समर्थकों ने मनाया जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर राजधानी पटना में बीजेपी समर्थक नाच-गा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। एनडीए 200 सीटों पर आगे चल रहा है।
9000 वोटों से आगे चल रहीं मैथिली ठाकुर
अलीनगर से चुनावी शुरुआत कर रही भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 9,000 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं और राजद के बिनोद मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
तरनतारन उपचुनाव में जीती आम आदमी पार्टी
पंजाब के तरन-तारन उपचुनाव में आज आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। इस जीत को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है।
