Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में राजनीति हलचल तेज हो गई है। NDA के बहुमत के बाद नीतीश कुमार ही सीएम होंगे या बीजेपी से किसी को सीएम बनाया जाएगा, इस पर संस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।

एनडीए की प्रचंड जीत: 202 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए विजयी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को 89 सीटें मिलीं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने 85 सीटें जीतीं। चिराग पासवान की एलजेपी-आरवी ने 19 सीटें जीतीं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गया। राष्ट्रीय जनता दल ने 25 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस पार्टी महज 6 ही सीटें जीत पाई। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए को फैसला करना है। भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं। मंत्रियों का फैसला नई सरकार का काम होगा।

किसका कितना रहा वोट प्रतिशत: एनडीए को 46.52% वोट मिले। यह महागठबंधन के 37.64% वोटों से कहीं ज्यादा था। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को 20.08% वोट मिले, उसके बाद जेडी(यू) को 19.26%, एलजेपी (RV) को 4.97%, हम (S) को 1.18% और आरएलएम को 1.03% वोट मिले। महागठबंधन में आरजेडी को 23%, कांग्रेस को 8.71%, वामपंथी दलों को 4.18%, वीआईपी को 1.38% और आईआईपी को 0.37% वोट मिले। कांग्रेस अपने अब तक के सबसे कम वोटों (2010 में 4 सीटें) से बाल-बाल बच गई। आरजेडी का सबसे खराब प्रदर्शन भी 2010 में ही रहा था।

बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है- राहुल गांधी

वहीं, बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

Live Updates
06:50 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinam: नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे – हरि साहनी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, बिहार के मंत्री हरि साहनी ने कहा, “आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे। नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हम उम्मीद से अधिक सीटें हासिल करेंगे।”

06:44 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: जनता ने अपना जनादेश दिया है- राजीव रंजन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले, जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “जनता ने अपना जनादेश दिया है और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को वोट दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुझे विश्वास है कि एनडीए फिर से बिहार में सरकार बनाएगी।”

06:43 (IST) 14 Nov 2025

एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी- गुरु प्रकाश पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले बीजेपी नेता डॉ गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “हमें विश्वास है कि 20 वर्षों के बिहार में सुशासन के बाद, एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से बिहार में सरकार बनाएगी और ‘विकसित बिहार’ द्वारा ‘विकसित भारत’ की नींव रखी जाएगी।”

06:41 (IST) 14 Nov 2025

NDA का जाना तय है- मृत्युजंय तिवारी

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम सफल होंगे। बिहार में महागठबंधन सरकार बनाएगा। नतीजे निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होंगे। जनता ने अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए जनादेश दिया है। NDA का जाना तय है।”