संपत्ति की लालच में पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि यह मामला बिहार के अरवल जिले में वंशी थाना क्षेत्र के माली रामगढ़ गांव का है। गौरतलब है कि मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सावित्री देवी को मायके व ननिहाल से लाखों की संपत्ति मिली थी। ऐसे में उसका पति मिहिर चाहता था कि ये सारी संपत्ति उसके नाम हो जाए।
पत्नी ने ऐसा नहीं किया तो मिहिर ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बता दें कि हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग रखकर 35 किमी दूर फेंक दिया। बुधवार को करपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ माली गांव के बधार में महिला का शव पाया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला की उम्र 40 साल थी।
वहीं जब ग्रामीणों ने बधार में पड़े सूटकेस को देखा तो उसे खोलने पर महिला का शव बरामद हुआ। इसे देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रॉली बैग में बंद अज्ञात महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि जिले के बुलाकी विगहा निवासी मिहिर हैदराबाद में रहता है। वहीं उसकी पत्नी का कोई भाई नहीं था। ऐसे में मायके की संपत्ति भी सावित्री देवी को मिली थी। लाखों की संपत्ति देख मिहिर के मन में लालच आया और उसने अपनी पत्नी से सारी संपत्ति अपने नाम करने की बात कही। लेकिन पत्नी ने ऐसा करने से मना कर दिया।
यह बात मिहिर को नागवार गुजरी। जिसके बाद उसने कभी घूमने के लिए खरीदे गये एक ट्रॉली बैग में पत्नी को मारकर रख दिया। वारदात को लेकर लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में कई सालों से संपत्ति को लेकर अनबन चल रही थी। वो एक दूसरे के साथ नहीं रहते थे।
