Bihar By Election Result 2024, Bihar upchunav Result 2024: बिहार उपचुनाव की चार सीटों पर 13 नवंबर को हुए मतदान के बाद आज नतीजे सामने आए। बिहार की चारों विधानसभा सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। इमामगंज में हम, बेलागंज में जेडीयू, रामगढ़ में बीजेपी और तरारी में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। ECI के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से BJP के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।
Rajasthan By Election Results 2024 LIVE: Check Here
बिहार में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो सीटें इमामगंज और बेलागंज गया जिले में हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है। वहीं, तरारी विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। वोटिंग की बात की जाये तो बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुआ था। इसमें सबसे अधिक रामगढ़ में 58.68 प्रतिशत, बेलागंज में 52.10%, इमामगंज में 51.68 प्रतिशत और तरारी विधानसभा में 50.10% मतदान हुए थे।
UP By Election Result 2024: Check Here
बिहार उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.com
इमामगंज विधानसभा सीट पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी प्रत्याशी हैं। राजद ने रौशन मांझी का चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट जितेंद्र कुमार हैं।
रामगढ़ विधानसभा सीट से अजीत सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा बीजेपी से अशोक सिंह, जन सुराज पार्टी से सुशील सिंह कुशवाहा और बसपा से पिंटू यादव चुनावी मैदान में थे।
गया की इमामगंज और बेलागंज, आरा की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधान सभा सीट पर मुख्य मुकाबला इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच माना जा रहा है। दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला तो है, साथ ही प्रशांत किशोर की जान सुराज ने भी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।
