Bihar and Assam Floods, Weather Forecast Today : भारतीय मौसम विभाग ने खराब मौसम की आशंका को देखते हुए शनिवार (20 जुलाई, 2019) को केरल के कसरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कोझीकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 21 जुलाई के लिए कोझीकोड और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक रविवार के लिए मलप्पुरम और कन्नूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया गया है। वहीं 22 जुलाई के लिए वायनाड और कोझीकोड जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद, इडुक्की जिले में स्थित कल्लारकुट्टी बांध का एक शटर खोला गया है। जानना चाहिए कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को खूब बारिश हुई। कन्नूर में बारिश का खासा असर पड़ा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक पूरे राज्य में 40 फीसद बारिश कम हुई है। सामान्य बारिश (388.9 मिमी.) की तुलना में अब तक मात्र 235.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। 24 जिलों में सबसे खराब हाल खूंटी का है। यहां सामान्य बारिश (430.5 मिमी.) की तुलना में अब तक मात्र 159.9 मिमी. बारिश हुई है।
शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई से पहले प्रदेश में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। अभी यहां पर उमस और गर्मी लोगों को सताती रहेगी।
असम के बारपेटा जिले के 600 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से असम में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी।मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।
दक्षिणी उत्तर रेलवे मैसूर डिवीजन: चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है , जबकि दो ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। शिरीवागिलू और सुब्रमन्या रोड रेलवे स्टेशन के बीच भारी बारिश के बाद यह फैसला लिया गया है। बारिश के चलते इस इलाके में भूस्खलन हो रहा।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
बिहार और असम में बाढ़ से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली लेकिन अब तक इससे 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। बाढ़ तथा बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान जारी करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। बता दें कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून राजस्थान के शेष क्षेत्र में भी पहुंच गया है इसके साथ ही अब पूरे देश में मानसून आ गया। दिल्ली को छोड़कर उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है।
बिहार में पिछले 24 घंटों में विभिन्न इलाकों में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई जिससे इस मानसूनी बारिश में यह आंकड़ा बढ़कर 92 तक पहुंच गया है। राज्य में राहत और पुनर्वास अभियान पूरी क्षमता से चलाये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 180 करोड़ रूपए से अधिक धनराशि वाला एक अभियान शुरु किया जिसके अंतर्गत प्रभावित लोगों को प्रत्यक्ष धन अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता दी जाएगी।
दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सात मछुआरे लापता हैं और दो जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, मल्लपुरम और कन्नूर जिलों में शुक्रवार को 20 सेमी से अधिक बारिश के चलते रेड अलर्ट (बहुत ज्यादा बारिश) जारी किया गया है। इन स्थानों में 19-22 जुलाई को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, जबकि सुदूर उत्तर के कासरगोड जिले में शनिवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा।
दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमस भरी सुबह का सामना करना पड़ा जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सात मछुआरे लापता हैं और दो जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं।
असम में कुल 1.79 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा पबित्रो वन्यजीव अभयारण्य का करीब 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि 11 और लोगों की मौत की खबर मिली है, जिनमें बारपेटा और मोरीगांव में 3-3 लोगों की मौत हुई है। प्राधिकरण ने अपने बुलेटिन में कहा कि 3,705 गांवों में 48,87,443 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।