Bharat Ratna Award Winners Full List in Hindi: भारत रत्न को देश के सबसे सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, नरसिंहा राव, एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।
साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। इन 10 सालों में उनकी सरकार में 10 लोगों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान सिर्फ तीन लोगों को भारत रत्न से नवाजा गया था।
जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को मिलाकर अब तक कुल 53 लोगों को भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। हालांकि, अब बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती ने काशीराम को भी भारत रत्न देने की मांग की है। वहीं, राज ठाकरे ने भी बाला साहेब ठाकरे को सम्मान से देने की मांग की है। ऐसे में जानते हैं कि वो कौन सी हस्तियां है, जिन्हे भारत रत्न दिया जा चुका है।
साल | भारत रत्न किसे मिला? |
1954 | सी. राजगोपालाचारी |
सर्वपल्ली राधाकृष्णन | |
सी वी रमन | |
1955 | भगवान दास |
एम. विश्वेश्वरैया | |
जवाहर लाल नेहरू | |
1957 | गोविंद बल्लभ पंत |
1958 | धोंडो केशव कर्वे |
1961 | बिधान चंद्र रॉय |
पुरूषोत्तम दास टंडन | |
१962 | राजेन्द्र प्रसाद |
1963 | जाकिर हुसैन |
पांडुरंग वामन काणे | |
1966 | लाल बहादुर शास्त्री |
1971 | इंदिरा गांधी |
1975 | वीवी गिरि |
1976 | के. कामराज |
1980 | मदर टेरेसा |
1983 | विनोबा भावे |
1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान |
1988 | एमजी रामचन्द्रन |
1990 | बीआर अंबेडकर |
नेल्सन मंडेला | |
1991 | राजीव गांधी |
वल्लभभाई पटेल | |
मोरारजी देसाई | |
1992 | अबुल कलाम आज़ाद |
जेआरडी टाटा | |
सत्यजीत रे | |
1997 | गुलजारीलाल नंदा |
अरुणा आसफ अली | |
ए पी जे अब्दुल कलाम | |
1998 | एमएस सुब्बुलक्ष्मी |
चिदम्बरम सुब्रमण्यम | |
1999 | -जयप्रकाश नारायण |
अमर्त्य सेन | |
गोपीनाथ बोरदोलोई | |
रविशंकर | |
2001 | लता मंगेशकर |
बिस्मिल्लाह खान | |
2009 | भीमसेन जोशी |
2014 | सीएनआर राव |
सचिन तेंडुलकर | |
2015 | मदन मोहन मालवीय |
अटल बिहारी बाजपेयी | |
2019 | प्रणब मुखर्जी |
नानाजी देशमुख | |
भूपेन हजारिका | |
2024 | कर्पूरी ठाकुर |
२024 | लालकृष्ण आडवाणी |
2024 | पीवी नरसिम्हा राव |
2024 | चौधरी चरण सिंह |
2024 | एमएस स्वामीनाथन |