Bengaluru Techie Suicide Case Latest Updates: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के एक महीने बाद उनकी पत्नी और ससुराल वालों को बेंगलुरु की एक अदालत ने जमानत दे दी है। अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में इन लोगों को दोषी ठहराया था। अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां और भाई को जमानत मिलने पर इंजीनियर के पिता पवन कुमार मोदी ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत दी गई है, लेकिन उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। मैं अपने पोते के बारे में चिंतित हूं और वह कहां है।

समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पवन कुमार मोदी ने कहा, ‘बेल मिलना तो कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत है। लेकिन उनको अभी बेल नहीं मिलनी चाहिए थी। उन लोगों की बेल की जानकारी मुझे कल हुई है। अब तो हमें अपने पोते की चिंता हो रही है। हमारा पोता कहां है। पोते के लिए हमें कर्नाटक पुलिस के कुछ जानकारी मिली है। वो फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में है। उसका एडमिशन तीन साल की उम्र में हुआ है। तीन साल की उम्र में किसी भी बोर्डिंग स्कूल में दाखिल होना गैरकानूनी है।’

निकिता सिंघानियां ने बच्चे को हथियार बनाकर बेल ली- पवन कुमार मोदी

पवन कुमार मोदी ने कहा, ‘2020 में बच्चे का जन्म हुआ था। उस हिसाब से वह फरवरी के महीने में चार साल का हुआ है। दाखिले में पिता का नाम भी नहीं दिया गया है। पिता के फोटो की जगह माता का फोटो लगा हुआ है। यह एडमिशन फर्जी तरीके से हुआ है। बच्चे की मां को उससे कोई भी प्रेम नहीं है। वह पैसे ऐंठने के लिए उसे एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रही है। निकिता सिंघानियां ने बच्चे को ही हथियार बनाकर बेल ली है।’

अतुल सुभाष की मौत से एक दिन पहले PG क्यों गई थी पत्नी निकिता?

मृतक इंजीनियर के भाई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने की कसम खाई है। विकास मोदी ने कहा, ‘हमने जमानत का विरोध करते हुए 15 आपत्तियां दी थीं और वे जमानत का विरोध करने के लिए बहुत मजबूत आधार थे। आपत्ति में सबसे बड़ी शर्त यह थी कि जांच अभी भी पूरी नहीं हुई है। जमानत आदेश मिलने के बाद, हम हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और अगर हमें हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है, तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले के बारे में सब कुछ

अतुल सुभाष ने 2019 में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल निकिता सिंघानिया से शादी की और अलग हो गए। अतुल सुभाष पर हत्या, दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध समेत नौ मामले चल रहे थे। अतुल सुभाष ने अपनी आपबीती बताते हुए 24 पन्नों का एक डेथ नोट छोड़ा था और आत्महत्या से पहले 81 मिनट का एक लंबा वीडियो भी पोस्ट किया था। डेथ नोट में अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश के एक फैमिली कोर्ट के जज उनके ससुराल वालों का पक्ष ले रहे थे और केस की सुनवाई के दौरान उन्होंने पैसे भी लिए थे। अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया पढ़ें पूरी खबर…