हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। यहां 16 राउंड चली वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज सिंह नरवाल विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 53787 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी कपूर सिंह नरवाल को 5202 वोटों से हराया। कपूर सिंह नरवाल को 48585 वोट मिले हैं।
गौरतलब है कि यहां कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल, बीजेपी ने प्रदीप सांगवान और आम आदमी पार्टी ने संदीप मलिक को मैदान में उतारा था । हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे और नतीजे आज 8 अक्टूबर को सामने आ रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में आने से चुनाव रोचक माना जा रहा है। इस आर्टिकल में आप बरोदा विधानसभा सीट के बारे में जान सकते हैं।
बरोदा विधानसभा सीट के बारे में
बरोदा विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा जीते थे। उन्हें कुल 42566 वोट मिले थे, वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त 37726 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे 4840 वोटों से हार गए थे।