Bhagwant Mann on Bangladesh: देश भर में विरोध प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना ने सोमवार दोपहर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर देश छोड़कर भारत चली आई हैं। बांग्लादेश में भड़की हिंसा पर भारत में भी राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब के सीएम भगवत मान ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डाल दिया गया है। लेकिन आप उनके विचारों को कैसे गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल जैसी विचारधारा रखने वाले करोड़ों लोगों का क्या करेंगे। जब लोगों पर तानाशाही थोपी जाती है, तो वे 5 साल तक चुप रह सकते हैं, 10 साल तक मुंह बंद रख सकते हैं, 15 साल तक छाती पर पत्थर रख सकते हैं और 20 साल तक आधे मन से चुप रह सकते हैं। लेकिन जब वे 20 साल बाद जागते हैं तो फिर हमने कल बांग्लादेश में देखा कि क्या हुआ।

पीएम आवास से मुर्गियां और बत्तख भी ले गए- भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि बांग्लादेश में 20 साल बाद लोग जागे और उन्हें 30 मिनट के अंदर भागना पड़ा। वे प्रधानमंत्री के आवास से मुर्गियां और बत्तखें भी ले गए। ऐसा तब होता है जब लोगों को लंबे समय तक परेशान किया जाता है। मान ने कहा कि लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन आप अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। कल जो बांग्लादेश में हुआ वह सभी के लिए एक बहुत ही बड़ा सबक है।

Bangladesh News LIVE: बांग्लादेश की सेना में बड़े बदलाव, मेजर जनरल जियाउल अहसन सेवा से मुक्त

इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर को हटाया गया

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आ जाने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद में पूर्व PM खालिदा जिया को भी रिहा कर दिया गया है। बांग्लादेश में सियासी हलचल के बीच आर्मी में बड़ा बदलाव किया गया है। बांग्लादेश की इंटेलिजेंस एजेंसी नेशनल टेली-कम्युनिकेशन मॉनीटरिंग सेंटर (NTMC) के डायरेक्टर जिया-उल-अहसान को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मेजर जनरल ASM रिदवानुर रहमान को NTMC का डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सायफुल आलम को दी गई है।