अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहरा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अयोध्या ने एक और अध्याय स्वर्णिम अक्षरों में लिख लिया है। कई महीनों की तैयारी के बाद इस भव्य कार्यक्रम को संपन्न किया गया है।
ध्वज की लंबाई 22 फीट, चौड़ाई 11 फीट और दंड 42 फीट का है। इसे 161 फीट ऊंचे शिखर पर स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ध्वज पर तीन विशेष चिन्ह अंकित हैं—सूर्य, ॐ, और कोविदार। इस ध्वज को सूर्य भगवान का प्रतीक भी माना जाता है। यहां जानिए इस कार्यक्रम की हर अपडेट
राम मंदिर के धर्मध्वज की खासियत यहां जानें | ध्वजारोहण महोत्सव पर भेजें ऐसे संदेश
Ayodhya Ram Mandir LIVE: धर्मध्वज की भव्य तस्वीर
अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर जिस धर्मध्वज को फहराया जाएगा, उसकी तस्वीरें सामने आई हैं। ध्वज ना सिर्फ भव्य है बल्कि हिंदू संस्कृति के लिहाज से महत्वपूर्ण भी।
Ram Mandir LIVE: ध्वजा देवालय होने की सूचना देती है – स्वामी अनंताचार्य
तोताद्री मठ जगद्गुरु स्वामी अनंताचार्य ने कहा – यह दुनिया के लिए मिसाल है। झंडा यह जानकारी देता है कि यह एक मंदिर है, यह एक धार्मिक जगह है, यह दूर से ही जानकारी देता है। झंडा सबसे ऊपर सिर ऊंचा रखता है, इसीलिए मंदिरों में या शुभ मौकों और अच्छे कामों पर झंडा फहराया जाता है… पूरा होना ही दुनिया का नियम है। अच्छी चीजें और भी अच्छी होंगी। यह सबसे अच्छे में सबसे अच्छा होगा। यह सबके लिए होगा। यह देश के हित में होगा। यह सबके हित में होगा। यही मकसद है।
Ram Mandir LIVE: देखिए अयोध्या में कैसा है माहौल?
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह देखने पहुंचे बच्चों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया।
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम?
पीएम मोदी सबसे पहले साकेत महाविद्यालय जाएंगे। इसके बाद उनका भव्य रोड शो शुरू होगा, जो राम मंदिर तक जारी रहेगा। पूरे मार्ग पर स्कूली बच्चे, स्थानीय लोग और स्वयं सहायता समूह की अनेक महिलाएं उनका स्वागत करेंगी।
Ram Mandir LIVE: आज खुशी का दिन- श्रद्धालु
हनुमान गढ़ी से संबंध रखने वाले एक श्रद्धालु ने कहा – यह अकल्पनीय लग रहा था। इसके लिए पांच सौ साल मुकदमा चला। प्रसन्नता कही नहीं जा सकती। 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। आज झंडा फहराने का कार्यक्रम है… इस खुशी को बयां नहीं किया जा सकता… इंतज़ाम बहुत अच्छे हैं। कोई परेशानी नहीं है।
इस विशेष ध्वज को अहमदाबाद के शिल्पकार भरत मेवाड़ ने महीनों की मेहनत और बारीकी के साथ तैयार किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह जिम्मेदारी उन्हें दी थी।
Ram Mandir LIVE: मंदिर में साज सज्जा का काम करने वालों को निमंत्रण
मंदिर में साज सज्जा का काम करने वाले सिया राम ने कहा – मैं मंदिर में सजावट का काम करता हूं। हम पौधे लगाते हैं और छंटाई का काम करते हैं। हम मंदिर में फूलों से जुड़ा हर काम करते हैं। हमें (झंडा फहराने के लिए) कार्यक्रम में बुलाया गया है। हम बहुत खुश हैं।
ध्वज की लंबाई 22 फीट, चौड़ाई 11 फीट और दंड 42 फीट का है। इसे 161 फीट ऊंचे शिखर पर स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ध्वज पर तीन विशेष चिन्ह अंकित हैं—सूर्य, ॐ, और कोविदार। इस ध्वज को सूर्य भगवान का प्रतीक भी माना जाता है।
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी पहुंचे अयोध्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं, थोड़ी देर में वे राम मंदर परिसर में होंगे। इससे पहले वे एक भव्य रोड शो का भी हिस्सा बनने वाले हैं।
