Ayodhya Diwali Celebration 2018, Ayodhya Deepotsav 2018 Updates: योगी सरकार आज दीवाली के मौके पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। अयोध्या में फिलहाल दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। सरयू नदी के तट पर 3 लाख दीयों के साथ योगी सरकार ने भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या को एक बार फिर त्रेतायुग की अयोध्या का स्वरुप दिया गया है। इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के साथ-साथ रुस, इंडोनेशिया और त्रिनिदाद के कलाकार ने भी अपनी सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुति दी।सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर ‘अयोध्या’ करने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक मेडिकल कॉलेज और एक एयरपोर्ट के निर्माण का भी ऐलान किया है। इस भव्य दीपोत्सव में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई हैं। उनके अलावा राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं।
Highlights
सीएम योगी ने दिवाली पर एक दीप भगवान राम के नाम पर जलाने की अपील की। दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन को समाप्त किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम पर एक एयरपोर्ट का निर्माण करने का भी ऐलान किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने का ऐलान किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे पहले कोई सीएम अयोध्या नहीं आया। जबकि मैं डेढ़ साल में 6 बार अयोध्या आया हूं। अयोध्या की सड़के चमकायीं, घाट चमकाए और विद्युतीकरण में सुधार किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या सर्किट की शुरुआत की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न जन योजनाओं का उल्लेख किया। जिनमें उज्जवला गैस योजना, जन-धन योजना आदि का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि आस्था में भाषा आड़े नहीं आती और यह बात कोरिया गणराज्य ने साबित कर दी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करना शुरु कर दिया है। अपने संबोधन की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि और अन्य सभी संतो और जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया। सीएम ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद भी दिया।
अयोध्या में जारी दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान किम जुंग सुक ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया और साथ ही दोनों देशों की सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया।
अयोध्या में जारी दीपोत्सव के दौरान शाम 6.45 बजे राम की पैड़ी पर 3 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे।
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक का अयोध्या के दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना महज इत्तेफाक नहीं है। दरअसल इसके सांस्कृतिक कारण है। दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध सदियो पुराने हैं। माना जाता है कि अयोध्या की एक राजकुमारी की शादी कोरिया के शासक किम सूरो से हुई थी। दक्षिण कोरिया में उस राजकुमारी को ह्यो हांग-ओक के तौर पर जाना जाता है। वहीं भारत में उन्हें सूरीरत्ना के तौर पर पहचाना जाता है।
दीपोत्सव के दौरान शाम 6.15 बजे सरयू नदी की आरती का कार्यक्रम होगा। आरती में सीएम योगी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक ने अयोध्या के क्वीन हू पार्क में क्वीन हू मेमोरियल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के लिए भगवान राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्य अतिथि ने इस दौरान उनका अभिषेक कर स्वागत किया।
अयोध्या में दिवाली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव सेलिब्रेशन से पहले एक भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति की बेहतरीन झलक देखने को मिली।
अयोध्या में दीपोत्सव के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक अयोध्या पहुंच चुकी हैं। अयोध्या के क्वीन हाऊ पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का स्वागत किया।