Atul Subhash Suicide Case: प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या केस में बेंगलुरू पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सुसाइड से पहले इंजीनियर अतुल सुभाष ने एक वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट लिखा। इसके जरिए उन्होंने आरोप लगाए कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन्हें और उनके परिजनों को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल कर प्रताड़ित किया।
अतुल सुभाष ने पत्नी और ससुराल वालों की तरफ से मिलने वाली इसी प्रताड़ना को अपने आत्महत्या करने की अहम वजह बताया है। इस मामले में अब उनके भाई विकास की शिकायत पर बेंगलुरू पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी समेत उनके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बेंगलुरू की मराठाहल्ली पुलिस ने मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई अनुराग संघानिय और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी है।
अतुल सुभाष ने किस जज पर लगाए गंभीर आरोप?
अतुल सुभाष के भाई विकास ने दर्ज कराया है केस
कर्नाटक पुलिस ने अतुल सुभाष के भाई बिकास कुमार की तरफ से दर्ज शिकायत के आधार पर अतुल की पत्नी निकिता समेत ससुराल के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने BNS की धारा 108 और 3(5) FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अतुल सुभाष ने मरने से पहले पूछा कि पुरुषों के लिए क्यों नहीं कोई कानून?
24 पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने अपना 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों का उल्लेख किया है।
अतुल ने इसमें लिखा है कि उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके ससुराल वालों ने कैसे उन्हें और उनके माता-पिता व भाई को कानून का दुरुपयोग करके प्रताड़ित किया था।
अतुल सुभाष ने सुसाइड के पहले डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से क्या गुहार लगा थी?
इस दौरान पुलिस ने बताया कि सुभाष का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका दिया। उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली, जिसमें लिखा था कि ‘न्याय मिलना बाकी है’।
बता दें कि अतुल सुभाष ने आत्महत्या के पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।