Atul Subhash Case: बेंगलुरू के अतुल सुभाष आत्महत्या केस में सिविल कोर्ट ने इंजीनियर की पत्नी समेत कुल चारों आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत का यह फैसला दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिया है। निकिता समेत चारों आरोपियों के वकील ने बेंगलुरू पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को पूरी तरह से अवैध बताया था।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 4 जनवरी को सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई में निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।
वकील ने क्या दिए तर्क?
सुनवाई के दौरान निकिता सिंघानिया के वकील ने पुलिस की ओर से दिए गए उचित आधा रों की अनुपस्थिति का हवाला दिया। उन्होंने तर्क दिए कि उन सभी की गिरफ्तारी अवैध थी। अदालत ने जमानत का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आगे की जांच जारी है।
क्या बोले अतुल सुभाष के वकील?
अतुल सुभाष का कोर्ट में केस लड़ रहे वकील विनय सिंह ने कहा कि जमानत मंजूर कर ली गई है। हम ऑर्डर शीट का इंतजार कर रहे हैं। हमारी दलील तथ्यात्मक जानकारी और उत्पीड़न पर थी। सुसाइड नोट को फोरेंसिक को भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है। उनके सुसाइड वीडियो को भी फोरेंसिक को भेजा गया है। उनकी लिखावट की भी जांच की जा रही है।
अतुल सुभाष पर निकिता ने क्या लगाए थे आरोप
वकील ने कहा कि हम पूरे परिवार के साथ हैं। हम परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं… हम इसे (जमानत आदेश) चुनौती देंगे। ऑर्डर शीट देखने और उसका विश्लेषण करने के बाद हम कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
गुरुग्राम से हुई थी निकिता की गिरफ्तारी
बता दें कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरू पुलिस ने गुरुग्राम से और मां निशा सिघांनिया समेत भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। अतुल सुभाष ने तीनों पर उत्पीड़न से लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अतुल ने निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
अतुल सुभाष ने क्या आरोप लगाए थे?
अतुल सुभाष केस की बात करें तो उन्होंने आत्महत्या से पहले 1 घंटे 23 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी करके अपनी पत्नी और उसके परिवार वालों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने सिंघानिया पर मामले को निपटाने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
अतुल ने निकिता के पर कई तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने से लेकर उनके परिजनों को मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप भी लगाए थे। क्राइम से जुड़ी अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।