मुंबई को आज नई लाइफलाइन मिलने जा रही है, अटल सेतु का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे हैं। 20 हजार करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ ये समुद्री पुल हर मामले में बेमिसाल है और पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। इसे देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बताया जा रहा है जो मुंबई और नवी मुंबई के बीच में यात्रा के समय के नाम के समान कर देगा।

असल में अभी अगर किसी को मुंबई से नवी मुंबई जाना हो तो पूरे दो घंटे लगते हैं, वहां भी जाम की स्थिति हर बार परेशान करती है। लेकिन अटल सेतु उसी दूरी को सिर्फ 20 मिनट का कर देगा। रफ्तार में गाड़ी चलेगी और बिना किसी रुकावट के एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आम लोगों के लिए शनिवार से इस पुल को खोल दिया जाएगा।

जानकारी मिली है कि अटल सेतु मुंबई में सेवरी को नवी मुंबई में NH-4B पर चिरले से जोड़ने का काम करेगा। इसी वजह से जो दूरी पहले 52 किलोमीटर के करीब बैठती थी, वो सिर्फ 21.8 किलोमीटर की रह जाएगी। इसी वजह से समय में इतना बड़ा अंतर भी आने वाला है। ये एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट था जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। अब जब इसका उद्घाटन होने जा रहा है, एक बार फिर 70 हजार से ज्यादा वाहनों का भार ये पुल उठाने जा रहा है। समुद्र पर तो ये पुल 16.50 किलोमीटर लंबा है, वहीं जमीन पर इसकी लंबाई 5.50 किलोमीटर है।

अटल पुल की एक बड़ी खासियत ये रहने वाली है यहां कोई भी टोल बूथ नहीं होगा। इसकी जगह टोल प्लाजा रहेंगे और उसकी जरिए राशि इकट्ठा की जाएगी। एक तरफ की यात्रा के लिए 250 रुपये का किराया रखा गया है जो कुछ वर्गों के लिए बाद में कम भी किया जा सकता है। इस समुद्री पुल पर गाड़ी की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहन वाली है, वहीं पुल पर चढ़ते और उतरते समय उसी रफ्तार को 40 किमी प्रति घंटे पर रखना है।