असम विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुतम नहीं मिल रहा है। वहीं केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में एआईएडीएमके दोबारा से सत्ता में आ सकती हैं। यह कहना है कि इंडिया टीवी-सी वोटर्स के ऑपिनियन पॉल के आंकड़ों का। सर्वे के मुताबिक असम में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को 126 सीटों में से 55 सीटें तो कांग्रेस को 53 सीटें मिल रही हैं।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जय ललिता वाली एआईएडीएमके 234 सीटों में से 130 सीटों के साथ बहुमत में आ रही है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 70 सीटें जीत रहा है। भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो रहा। अन्य को 34 सीटें दी गई हैं।
Read Also: Survey: पंजाब में 117 सीटों में से 97-100 सीटें जीत सकती है AAP
केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 140 सीटों में से 86 सीटें जीतकर बहुमत के साथ आ रहा है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 53 सीटें मिल रही हैं। भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को मात्र एक सीट मिल रही है।
Read Also: केरल, बंगाल, असम में BJP के लिए चुनौती बन सकते हैं मुस्लिम वोटर्स से जुड़े ये FACTS
सर्वे के मुताबिक बंगाल में ममता बनर्जी सत्ता में बनीं रहेंगी। तृणमूल कांग्रेस 294 सीटों में से 160 सीटें जीत रही है। सीपीआई(एम)-कांग्रेस गठबंधन को 137 सीटें मिल रही हैं। इसमें से लेफ्ट के हिस्से में 106 और कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें जा रही हैं। भाजपा को केवल चार और अन्य को तीन सीटें दी गई हैं।
Read Also: पंजाब में BJP को झटका, सिद्धू की पत्नी और विधायक नवजोत कौर ने पार्टी से इस्तीफा दिया
असम में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को 126 सीटों में से 55 सीटें मिल रही हैं। असम में बहुमत साबित करने के लिए 64 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस को 53 सीटें मिल रही हैं। बदरुदीन अजमल के ऑल इंडियन यूनाइटड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 12 सीटें मिल रही हैं। इसके साथ ही अन्य के हिस्सों में छह सीटें आ रही हैं। भाजपा असम में असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।