केजरीवाल सरकार ‘आम आदमी पार्टी’ को बड़ा झटका तब लगा जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आप की मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं खुद पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप को राखी ने गलत बताया है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरटीआई के हवाले से दावा करते हुए कहा है कि मंगोलपुरी में 15 हजार की सोलर स्ट्रीट लाइट को एक लाख रुपए और 10 हजार में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे को लगाने में छह लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं जबकि उनके विधायक ही इसमें लिप्त हैं।

जहां एक ओर अरविंद केजरीवाल दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में जुटे हुए हैं वहीं खुद उनके ही सरकार पर हेराफेरी और भ्रष्टाचार का आरोप आए दिन सामने आए जा रहे हैं।