Arun Jaitley Health Highlights: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के थिंक टैंक में शामिल दिग्गज नेता अरुण जेटली नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी की हालत बेहद नाजुक है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। जेटली कार्डियो-न्यूरो सेंटर में एक्सट्रॉकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) और इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (IABP) के सपोर्ट पर हैं।

AIIMS सूत्रों के मुताबिक, अब उनका डायलिसिस होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता पूर्व वित्त मंत्री का हालचाल जानने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और थावरचंद गहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी सांसद मेनका गांधी ने भी एम्स पहुंचकर जेटली की सेहत की जानकारी ली।

Live Blog

21:26 (IST)19 Aug 2019
जेटली के खाली किए बंगले में रहने से कतरा रहे मंत्री, जानें क्यों

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना 2, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया है। बड़े सरकारी बंगलों में से एक होने के बावजूद मोदी सरकार के मंत्री इस बंगले में रहने से कतरा रहे हैं। इसके पीछे जो वजह दी जा रही है वह सुनने में बड़ी अजीब...पढ़ें खबर।

20:28 (IST)19 Aug 2019
सरकार को RBI के फंड की जरूरत नहींः जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि अगले छह महीने में सरकार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से पैसों की जरुरत नहीं। शुक्रवार (23 नवंबर, 2018) को टेलीकास्ट हुए एक टीवी साक्षात्कार में वित्त मंत्री ने विपक्षी पार्टियों के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि केंद्र साल 2019 के लोकसभा...पढ़ें खबर। 

19:50 (IST)19 Aug 2019
एक क्लिक पर पढ़ें पूर्व FM जेटली से जुड़ी खबरें

19:39 (IST)19 Aug 2019
नहीं लड़े थे आम चुनाव

पेशे से वकील जेटली, मोदी के पहले कार्यकाल वाली कैबिनेट का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके पास वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार था और सरकार के लिए वह संकटमोचक की भूमिका में रहे। हालांकि, खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

14 मई, 2018 को एम्स में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल को उनके वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी। पिछले साल अप्रैल की शुरुआत से ही वह कार्यालय नहीं आ रहे थे। वह 23 अगस्त 2018 को वित्त मंत्रालय आए।

19:10 (IST)19 Aug 2019
'एम्स में ह रहा सबसे बेहतर इलाज'

वहीं, शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेता एम्स गये थे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘एम्स में जो सबसे बेहतर हो सकता है, डॉक्टर वैसा उपचार कर रहे हैं।’’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार को एम्स पहुंचे थे।

18:56 (IST)19 Aug 2019
और कौन-कौन पहुंचा था जेटली को देखने?

जेटली के बारे में जानने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे आडवाणी के साथ उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी थीं। पूर्व वित्त मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को अस्पताल जाने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और गौतम गंभीर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा, आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ कृष्ण गोपाल और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह शामिल हैं।

17:50 (IST)19 Aug 2019
सांस लेने की तकलीफ के बाद अस्पताल लाए गए थे पूर्व FM

इससे पहले, जेटली वेंटिलेटर पर थे। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें नौ अगस्त, 2019 को यहां लाया गया था। देर रात तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तब उनकी तबीयत का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।

17:30 (IST)19 Aug 2019
जारी होना था मेडिकल बुलेटिन पर...

66 वर्षीय जेटली को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एम्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में 10 अगस्त से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हाल के दिनों में कई बड़े नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया।

17:21 (IST)19 Aug 2019
मोदी और जेटली कैसे आए थे करीब? जानिए पूरी कहानी

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत बेहद खराब है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत बेहद नाजुक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर उनका...पढ़ें पूरा किस्सा।

16:27 (IST)19 Aug 2019
BJP सांसद ने अर्थव्यवस्वस्था की सुस्ती के लिए जेटली को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा सांसद ने अर्थव्यवस्था की सुस्ती के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, एम्स में पूर्व वित्त मंत्री जेटली का हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस बीच भाजपा सांसद ने कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था को ‘सुधारने की जरूरत’ है।powered by Rubicon Projectउन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र – निर्माण दोनों के लिहाज से अहम है। राज्यसभा सदस्य ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यकाल में अपनाई गईं ‘गलत नीतियां’ अर्थव्यवस्था में सुस्ती...पढ़ें पूरी खबर। 

15:37 (IST)19 Aug 2019
टल सकता है यहां प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार

जेटली के स्वास्थ्य को देखते हुए यूपी सरकार का सोमवार को होने वाला प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार टल सकता है। यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में करीब दर्जन भर चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार में वर्तमान में 43 मंत्री हैं। वहीं 9 राज्य मंत्रियों के पास स्वतंत्र प्रभार है।

14:53 (IST)19 Aug 2019
बिहार के डिप्टी CM भी पहुंचे हाल जानने अस्पताल


बिहार के डिप्टी-सीएम सुशील कुमार मोदी भी अस्पताल में भर्ती जेटली का हाल-चाल जानने पहुंचे। उन्होंने इस बारे में
ट्वीट किया, "अभी नई दिल्ली स्थित एम्स से जेटली जी की बेटी से मिलकर लौटा हूं। हाल गंभीर है, पर वह जवाब दे रहे हैं। हम उनके जल्द से जल्द दुरुस्त होने की कामना करते हैं।"

14:32 (IST)19 Aug 2019
जेटली का हाल जानने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित सहित कई अन्य नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए  सोमवार को एम्स पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी एम्स पहुंचकर जेटली की सेहत की जानकारी ली ।

13:59 (IST)19 Aug 2019
जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे लाल कृष्ण आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने के लिए सोमवार को एम्स पहुंचे। बता दें कि एम्स में जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनसे मिलने के लिए लगातार शीर्ष नेता एम्स पहुंच रहे हैं। जेटली को वेटिंलेटर से हटा दिया गया है।

11:10 (IST)19 Aug 2019
सहवाग की शादी के लिए दिया था अपना सरकारी आवास

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोट ओपनर वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए अपना सरकारी आवास दे दिया था। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी के अनुसार जेटली ने न सिर्फ शादी के लिए अपना आवास दिया था बल्कि अपने स्टाफ के लोगों को भी इस समारोह में मदद करने को कहा था। मालूम हो कि जेटली डीडीसीए के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं

10:17 (IST)19 Aug 2019
सॉफ्ट टिशू सरकोमा बीमारी से पीड़ित हैं जेटली

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली सॉफ्ट टिशू सरकोमा बीमारी से भी पीड़ित हैं। यह एक प्रकार का कैंसर होता है। बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे। जेटली पहले से डायबिटीज से भी पीड़ित रहे हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

09:12 (IST)19 Aug 2019
दिल्ली मुख्यालय में मोदी के करीब आए थे जेटली

1995 से 2001 के बीच मोदी गुजरात की राजनीति से दूर हो गए थे। इस दौरान वह दिल्ली मुख्यालय में रहे। यहां से ही वह अरुण जेटली के संपर्क में आए थे। बताया जाता है कि नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भेजे जाने के आडवाणी के फैसले का अरुण जेटली ने भी समर्थन किया था।

08:42 (IST)19 Aug 2019
खराब सेहत के कारण नहीं लड़ा था 2019 का चुनाव

खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गयी थी। पिछले साल अप्रैल की शुरुआत से ही वह कार्यालय नहीं आ रहे थे। वह वापस 23 अगस्त 2018 को वित्त मंत्रालय आए।

08:12 (IST)19 Aug 2019
सितंबर 2014 में हुई थी बैरिएट्रिक सर्जरी

पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने लंबे समय तक मधुमेह रहने से वजन बढ़ने के कारण सितंबर 2014 में उन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी करायी थी। इस साल मई में उपचार के लिए वह एम्स में भर्ती हुए थे। पेशे से वकील जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनकी कैबिनेट का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके पास वित्त और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

07:43 (IST)19 Aug 2019
हिमाचल के राज्यपाल ने जाना जेटली का हाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने रविवार को एम्स जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हालचाल जाना। एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने वालो में आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ कृष्ण गोपाल और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह शामिल हैं।