Faridabad NIT (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: फरीदाबाद जिले की एनआईटी सीट पर इस बार मुक़ाबला बीजेपी के सतीश फागना और कांगेस के नीरज शर्मा के बीच है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। अब वोटों की गिनती चल रही है। फरीदाबाद एनआईटी सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार ने कांग्रेस के नीरज शर्मा को 33217 मतों से मात दी। सतीश कुमार को कुल 91992 जबकि नीरज शर्मा को 58775 वोट मिले।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है- फरीदाबाद एनआईटी। 2009 में हुए परिसीमन के बाद पृथला, तिगांव और फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आए हैं।
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस के नीरज शर्मा ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में वह 61,697 मतों के साथ जीते थे। उन्हें 61,697 (38.86%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के नागेंद्र भड़ाना रहे थे, जिन्हें 58,455 (36.82%) वोट हासिल हुए थे। बीएसपी के हाजी करामात अली को 17,574 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
कांग्रेस | नीरज शर्मा | 61,697 |
बीजेपी | नागेंद्र भड़ाना | 58,455 |
बीएसपी | हाजी करामात अली | 17,574 |
विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम
2014 के विधानसभा चुनाव में इनेलो के नागेंद्र भड़ाना ने 45,740 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर निर्दलीय पंडित शिव चरण लाल शर्मा रहे थे, जिन्हें 42, 826 ओट हासिल हुए थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 2,914 वोटों का था।
2009 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पंडित शिव चरण लाल शर्मा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार अकागर चंद चौधरी को हराया था। नागेंद्र भड़ाना तीसरे नंबर पर रहे थे।
एनआईटी फरीदाबाद में इस बार कुल 3.09 लाख वोटर्स
एनआईटी फरीदाबाद में इस बार कुल 3.09 लाख वोटर्स अपना विधायक चुनेंगे। कुल वोटर्स में इस बार पुरुष मतदाता 1.71 लाख हैं और 1.37 लाख महिला वोटर्स हैं। एनआईटी फरीदाबाद सीट पर 11 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। कुल 288 बूथों पर वोटिंग होगी।